सावन के दूसरे रविवार बिड़हर घाट पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सैकड़ों ने किया सरयू स्नान

कांवरियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़, प्रशासन ने संभाला मोर्चा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धनघटा तहसील क्षेत्र के बिड़हर घाट पर सावन मास के दूसरे रविवार को श्रद्धा का अपार जनसैलाब उमड़ पड़ा। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मां सरयू में स्नान कर पूजन-अर्चन किया। शनिवार रात से ही घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी।
सुबह होते ही भक्तों ने सरयू में स्नान कर मां सरयू का विधिवत पूजन किया और घाट स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक किया। कांवरिये सरयू जल लेकर बाबा तामेश्वरनाथ, हषेश्वरनाथ और दानीनाथ मंदिरों में सोमवार को जलाभिषेक करेंगे।
श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते उमरिया बाजार से बिड़हर घाट तक सड़क पर लंबा जाम लग गया। यातायात व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। धनघटा थाना प्रभारी रामकृष्ण मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे और यातायात तथा भीड़ नियंत्रण का जिम्मा संभाला।
घाट पर सुरक्षा के लिए प्रशासन द्वारा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी और आवश्यक सावधानियां बरती गईं। सावन के विशेष अवसर पर श्रद्धालुओं की आस्था और उल्लास ने पूरे क्षेत्र बोल बम और हर हर महादेव के नारे वातावरण भक्तिमय हो गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में नववे पोषण माह का शुभारंभ किया गया

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के ब्लॉक विक्रमजोत सभागार में बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में…

10 hours ago

सेवा संकल्प अभियान से जन-जन को जोड़ने की तैयारी, 17 सितंबर से शुरू होगा महीनेभर का कार्यक्रम

विकसित भारत@2047 के संकल्प के साथ गांव से शहर तक होंगे विविध आयोजन, विभागवार अधिकारियों…

10 hours ago

11 पदकों के दम पर एकेडमिक ग्लोबल स्कूल बना ओवरऑल रनरअप, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल

दो स्वर्ण समेत 11 पदक जीतकर स्कूल ओलंपिक्स में हासिल किया दूसरा स्थान गोरखपुर (राष्ट्र…

10 hours ago

मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण पूरा करने वाले 20 प्रशिक्षार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र

छह दिव्यांगजनों को वितरित की गई व्हीलचेयर, स्वरोजगार के लिए कौशल का उपयोग करने का…

10 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना वादों के निस्तारण पर जोर, 12 सितंबर को लगेगा स्वास्थ्य शिविर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक…

10 hours ago

युवा सम्मेलन में संविधान और भारतीय संस्कृति पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मिहींपुरवा खंड…

10 hours ago