राजनीतिक भेदभाव की चढ़ी भेंट: लोकतंत्र की आत्मा पर गहरा आघात

डॉ. सतीश पाण्डे

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। लोकतंत्र की पहचान समानता, पारदर्शिता और निष्पक्षता से होती है, लेकिन आज यह मूलभूत मूल्य राजनीतिक भेदभाव की भेंट चढ़ते दिखाई दे रहे हैं। सत्ता और विपक्ष के बीच बढ़ती खाई ने व्यवस्था की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विकास, योजनाएं, प्रशासनिक सहयोग और न्याय—जो हर नागरिक का अधिकार है—आज कई बार राजनीतिक निष्ठा की कसौटी पर परखे जाने लगे हैं।

ये भी पढ़ें – राष्ट्र का उत्थान–पतन तय करते हैं तीन आधार: स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा

जमीनी हकीकत यह है कि जिनके पास राजनीतिक पहुंच है, उनके लिए नियम और प्रक्रियाएं सहज हो जाती हैं, जबकि आम नागरिक या विरोधी विचारधारा से जुड़े लोगों के लिए वही प्रक्रिया कठिन बन जाती है। इसका सबसे गंभीर असर समाज के कमजोर वर्गों—गरीबों, किसानों, मजदूरों और मध्यम वर्ग—पर पड़ता है। विकास की उम्मीदें तब कमजोर पड़ जाती हैं जब सहायता और योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के बजाय राजनीतिक पहचान पर निर्भर होने लगे। सबसे चिंताजनक स्थिति यह है कि राजनीतिक भेद -भाव का यह प्रभाव अब प्रशासनिक व्यवस्था में भी महसूस होने लगा है। जहां निष्पक्षता पहचान होनी चाहिए, वहीं कई बार दबाव और पक्षधरता हावी होती दिखती है। इससे जनता का भरोसा तंत्र से उठने लगता है और निराशा बढ़ती जाती है। लोकतंत्र मकसद खोने लगता है जब निर्णय जनता के हित में नहीं, बल्कि राजनीतिक गणित के आधार पर किए जाएं।
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि राजनीति का उद्देश्य समाज को जोड़ने के बजाय विभाजित करने का माध्यम बनता रहा, तो इसका खामियाजा सिर्फ किसी दल या नेता को नहीं बल्कि पूरे समाज और आने वाली पीढ़ियों को भुगतना पड़ेगा।
आज जरूरत है कि राजनीति अपने मूल मूल्य—सेवा, समानता और पारदर्शिता—की ओर लौटे। शासन हो या विपक्ष, दोनों की जिम्मेदारी है कि लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन करें और जनता के हित को सर्वोपरि रखें। यदि राजनीतिक भेदभाव की यह प्रवृत्ति समय रहते नहीं थमी, तो लोकतंत्र की जड़ें कमजोर होंगी और सामाजिक समरसता पर भी खतरा मंडराने लगेगा। यह समय राजनीति को जोड़ने वाली शक्ति केल रूप में खड़ा करने का है—तभी लोकतंत्र मजबूत रहेगा और जनता का भरोसा कायम रहेगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

पुलिस भर्ती परीक्षा की शुचिता सुनिश्चित करने डीएम-एसपी ने केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा…

13 minutes ago

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में गोरखपुर विश्वविद्यालय को तीन पदक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक प्रतिभा ने एक बार फिर…

16 minutes ago

मधुबन में एक नया थाना और तीन पुलिस चौकी बनाने की कवायद तेज

भूमी आवंटन की प्रकिया ने पकड़ी गति, सीओ अंजनी कुमार पाण्डेय की पहल से जगी…

2 hours ago

तहसील सिकंदरपुर में आयकर विभाग का छापा, 40 लाख से अधिक की 35 रजिस्ट्रियों के कागजात जब्त

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर तहसील में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब आयकर…

2 hours ago

सब इंस्पेक्टर परीक्षा को लेकर घोसी सर्किल के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबं

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से…

2 hours ago

डीएम-एसपी ने पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण परीक्षा कराने के दिए कड़े निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा– 2026 को सकुशल, पारदर्शी और निष्पक्ष…

2 hours ago