मेदक जिले में दर्दनाक घटना, महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या

तेलंगाना (राष्ट्र की परम्परा)। मेदक जिले से एक भयावह घटना सामने आई है, जिसने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है। एक 33 वर्षीय आदिवासी महिला के साथ सामूहिक बलात्कार करने के बाद उसे अमानवीय रूप से पीट-पीटकर मार डाला गया। पीड़िता ने इलाज के दौरान हैदराबाद के गांधी अस्पताल में दम तोड़ दिया।

यह घटना कोलचारम मंडल के अपाजी पल्ली जंगल क्षेत्र में शुक्रवार को हुई। पुलिस ने इस घटना को लेकर हत्या और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर संदिग्धों की तलाश तेज कर दी है।

नौकरी के बहाने दिया धोखा, जंगल में किया गया दुष्कर्म

पुलिस जांच में पता चला है कि पीड़िता मेदक मंडल की एक आदिवासी बस्ती की रहने वाली थी। शुक्रवार सुबह वह मजदूरी के लिए मेदक शहर गई थी। कुछ अज्ञात लोगों ने नौकरी का लालच देकर उसे भरोसे में लिया और करीब 7 किलोमीटर दूर जंगल क्षेत्र में ले गए।

वहां आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया और लोहे के रॉड से बेरहमी से हमला किया। उसके हाथ साड़ी से बांध दिए गए थे। गंभीर चोटों के कारण वह वहीं बेहोश हालत में पड़ी रही।

यह भी पढ़ें – देवरिया में ‘तबादला एक्सप्रेस’ दौड़ा – 25 थानों में बड़ा फेरबदल, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

स्थानीय लोगों ने दी सूचना, पुलिस ने शुरू की जांच

शनिवार सुबह ग्रामीणों ने महिला को एक पेड़ के नीचे बंधी हुई अवस्था में पाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। डीएसपी प्रसन्ना कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को मेदक सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे हैदराबाद के गांधी अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

IPC की धारा 376 और 302 के तहत केस दर्ज

मेदक पुलिस ने पहले बलात्कार का केस दर्ज किया था, लेकिन महिला की मौत के बाद इसे IPC की धारा 376 (बलात्कार) और 302 (हत्या) के तहत दर्ज कर लिया गया।

SP डी.वी. श्रीनिवास राव ने बताया कि “संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाई गई है और कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है।” उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के जरिए आरोपियों की पहचान की जा रही है।

परिवार में मातम, दो बच्चों की मां थी पीड़िता

पीड़िता विवाहित थी और दो बच्चों की मां थी। उसके पति ने बताया, “वह रोज की तरह सुबह मजदूरी के लिए गई थी, हमें नहीं पता था कि यह आखिरी बार होगा।” पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया और अंतिम संस्कार की व्यवस्था कराई।

यह भी पढ़ें – वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के दर्शन का झांसा देकर युवती से रेप, आरोपी गिरफ्तार

राज्य में बढ़ा आक्रोश, सख्त कार्रवाई की मांग

इस घटना के बाद तेलंगाना में जनाक्रोश फैल गया है। महिला संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सरकार से तेज जांच और दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की है।

Karan Pandey

Recent Posts

विकास भवन निरीक्षण: सीडीओ के कड़े तेवर, कई कर्मचारियों का वेतन रोकने का आदेश

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) के औचक निरीक्षण के…

10 minutes ago

महाराजगंज: पेड़ से लटका मिला 16 वर्षीय युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में शुक्रवार तड़के एक 16 वर्षीय…

14 minutes ago

UP Politics: सपा प्रवक्ता मनोज यादव STF हिरासत में, गंभीर धाराओं में केस दर्ज, बाराबंकी कोर्ट में पेशी आज

उत्तर प्रदेश की सियासत में शुक्रवार (13 फरवरी) को उस समय हलचल मच गई जब…

1 hour ago

एक माह में पांचवीं हत्या, देहरादून में बढ़ता अपराध बना चुनौती

देहरादून गैंगवार: सिल्वर सिटी मॉल के पास हिस्ट्रीशीटर विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या, शहर…

1 hour ago

भगवान राम, कृष्ण और महात्मा गांधी पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से बवाल, प्रदर्शन तेज

कर्नाटक (राष्ट्र की परम्परा)। कर्नाटक के सीमावर्ती बीदर जिले में भगवान श्रीराम, भगवान श्रीकृष्ण और…

1 hour ago

Tamil Nadu News: चेन्नई में पारिवारिक आत्महत्या का प्रयास, पिता और बेटे की मौत, मां-बेटी की हालत गंभीर

तमिलनाडु (राष्ट्र की परम्परा)। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है।…

2 hours ago