महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के महराजगंज में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जहरीला पदार्थ खाने से युवती की मौत हो गई, जबकि युवक इलाज के बाद पुलिस अभिरक्षा में है।मामला कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम बरवा डिगंबर का है। जानकारी के अनुसार बरवा डिगंबर निवासी इंद्रेश पुत्र ढोढ़ई का थाना भिटौली क्षेत्र के रुदलापुर निवासी शालू (24 वर्ष) पुत्री दयाशंकर से मोबाइल के माध्यम से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों दूर के रिश्ते में मामा-भांजी बताए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व दोनों घर से लापता हो गए थे। इधर, इंद्रेश पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। युवती के परिजन लगातार उसकी तलाश में जुटे थे।
सूत्रों के अनुसार, जब दोनों गांव लौट रहे थे, उसी दौरान रास्ते में ही जहरीला पदार्थ खा लिया। गांव पहुंचने के बाद उनकी हालत अचानक बिगड़ गई। परिजनों को जानकारी होते ही अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक शालू की मौत हो चुकी थी। पुलिस की अभिरक्षा में इंद्रेश को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के बाद उसकी स्थिति में सुधार हुआ। उपचार पूर्ण होने के बाद उसे पुलिस अभिरक्षा में लेकर थाने लाया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मर्चरी भेज दिया। मृतका के माता-पिता व परिजन भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। प्रेम, सामाजिक बंधन और पारिवारिक दबाव के बीच एक युवती की जान चली गई, जबकि युवक अब कानून की प्रक्रिया का सामना कर रहा है।
अब निगाहें जांच पर टिकी हैं—क्या सामने आएगा सच और मृतका के परिजनों को कैसा न्याय मिलेगा?
प्रशासनिक लापरवाही या साजिश? सड़क विवाद में अधिवक्ता की संदिग्ध मौत देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक-परास्नातक के…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के गढ़िया रंगीन कस्बे में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में भूमि विवाद मुक्त राजस्व ग्राम अभियान और फॉर्मर रजिस्ट्री…
सिकंदरपुर /बलिया( राष्ट्र की परम्परा) गैस बुकिंग और केवाईसी प्रक्रिया को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानियां…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस लाइन स्थित आरटीसी रिक्रूट…