सीडीओ के निरीक्षण में कुल 21 अधिकारी/कर्मचारी मिले अनुपस्थित

अनुपस्थित कार्मिको का एक दिन का वेतन / मानदेय अवरुद्ध कर स्पष्टीकरण किया तलब

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा सोमवार को पूर्वान्ह 11.15 बजे विकास भवन स्थित विभिन्न अनुभागों के उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया गया, जिसमें 21 अधिकारी/कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये। उन्होंने अनुपस्थित कर्मचारियों का आज का वेतन / मानदेय अवरुद्ध किया है तथा संबंधित कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि अनुपस्थित कर्मचारियों का स्पष्टीकरण प्राप्त कर अपनी स्पष्ट आख्या एक सप्ताह के अन्दर प्रेषित करें।
कार्यालय जिला पंचायत राज अधिकारी से मनोज कुमार भारती व0सहा0, अरविन्द कुमार गौड क०सहा०, कार्यालय सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता से राम कृपाल ए०डी०सी०ओ०, अशोक कुमार शर्मा, प्र०लि० (निरीक्षण के समय अपने पटल से अनुपस्थित), कार्यालय मुख्य कार्यकारी अधिकारी से नन्द किशोर प्रसाद मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य ,कार्यालय उपायुक्त स्वतः रोजगार से कुमार गौरव डी०एम०एम०, ओमकार नाथ तिवारी डी०एम०एम०, श्रीमती सुमन कुमार क०आ०, कार्यालय सहायक श्रमायुक्त से आनन्द प्रताप शाही सहायक लेखाकार, कार्यालय ग्रामीण अभियंत्रण विभाग से दिनेश केशरवानी सहा0अभि0, श्वेता मौर्या सहा0 अभि0, सतेंन्द्र बहादुर च०श्रे०,शीला चतुर्वेदी व०सहा० (निरीक्षण के समय अपने पटल से अनुपस्थित), कार्यालय सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई से राजन विश्वकर्मा क०सहा०, कार्यालय जिला कृषि अधिकारी से ओम प्रकाश यादव वाहन चालक, कार्यालय जिला कुष्ठ अधिकारी से अंजनी किशोर श्रीवास्तव प्र०सहा0, महाशय प्रसाद तिवारी एन०एम०एस० (निरीक्षण के समय अपने पटल से अनुपस्थित), अवधेश सिंह एच०ई०(निरीक्षण के समय अपने पटल से अनुपस्थित), सरोज तिवारी, वार्ड ब्वॉय (निरीक्षण के समय अपने पटल से अनुपस्थित), कार्यालय अपर जिला समाज कल्याण (स०का० ) से जितेंन्द्र सहा०वि०अ० (स०क०)/ प्रभारी सहा0प्रबन्धक (निरीक्षण के समय अपने पटल से अनुपस्थित) तथा मनीष क०आ०(निरीक्षण के समय अपने पटल से अनुपस्थित) सहित कुल 21 कार्मिक मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उपस्थिति पंजिका के निरीक्षण में अनुपस्थित पाए गए।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हल्दीरामपुर ग्राम पंचायत में 15 लाख की वित्तीय अनियमितता, प्रधान समेत तीन के खिलाफ एफआईआर

बिना कार्य कराए सरकारी धन के भुगतान का आरोप, जांच में खुली गड़बड़ी; विभागीय कार्रवाई…

1 hour ago

प्रसूता की मौत को लेकर सीएचसी बरहज पर हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप…

1 hour ago

प्रो. अजय शुक्ला बने दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के चीफ वार्डेन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के आचार्य प्रो. अजय…

19 hours ago

योग से स्वस्थ मातृत्व का संदेश, महिला चिकित्सालय में गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के लिए विशेष शिविर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के तहत दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के महिला…

19 hours ago

ट्रैक्टर की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, परिवार में मचा कोहराम

घर के बाहर निकलते समय बिगड़ा संतुलन- सड़क पर गिरने के बाद ट्रैक्टर से हुए…

19 hours ago

मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला से मचा हड़कंप

लीलकर गांव में घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिस महिला को सुरक्षित उतारने में जुटी सिकंदरपुर…

19 hours ago