पकड़ी भारत खण्ड में त्रि सदस्यीय समिति करेगी प्रधान के कार्यों का निर्वहन

विकास कार्यों में अनियमितता पाए जाने पर ग्राम प्रधान सुनील कुमार गुप्ता के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार निलंबित

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकास खण्ड निचलौल अन्तर्गत ग्राम पंचायत पकड़ी भारत खण्ड के प्रधान सुनील कुमार गुप्ता द्वारा कराए गए विकास कार्यों में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने के चलते उनके वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों को निलंबित कर दिया गया है। जिला मजिस्ट्रेट महराजगंज अनुनय झा ने 18 मार्च 2025 को जारी आदेश संख्या 3022 के अंतर्गत यह कार्यवाही की है।
ग्राम पंचायत में विकास कार्य बाधित न हों, इस उद्देश्य से उत्तर प्रदेश पंचायत राज अधिनियम 1947 की धारा 95 (1)(छ)(पांच) के तहत ग्राम पंचायत के तीन सदस्यों की त्रिसदस्यीय समिति गठित की गई है। यह समिति ग्राम प्रधान के पदीय दायित्वों का निर्वहन अग्रिम आदेशों तक करेगी। गठित समिति में छोटेलाल को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है,जबकि बालकिशन और एक अन्य सदस्य को समिति में शामिल किया गया है।
जिला प्रशासन ने समिति को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे पंचायत के सभी कार्यों का संचालन पारदर्शिता और नियमों के अनुरूप करें। साथ ही संबंधित ग्राम पंचायत सचिव, खण्ड विकास अधिकारी निचलौल और जिला पंचायत राज अधिकारी को आवश्यक सहयोग प्रदान करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि अंतिम जांच में आरोप सिद्ध न होने की स्थिति में ही ग्राम प्रधान को पुनः अधिकार मिल सकते हैं। तब तक त्रिसदस्यीय समिति ही पंचायत के विकास कार्यों की जिम्मेदारी संभालेगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

आपका मूलांक आज क्या संकेत दे रहा है

🔮 आज का मूलांक राशिफल 2026: मूलांक 1 से 9 तक का विस्तृत अंक ज्योतिष…

31 minutes ago

🔴 17 फरवरी मंगलवार का राशिफल 2026: हनुमान कृपा से किन राशियों को लाभ, किन्हें बरतनी होगी सावधानी?

🕉️ मंगलवार का दिन, बजरंगबली की पूजा और ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव17 फरवरी मंगलवार का राशिफल…

35 minutes ago

खसरा-रूबेला उन्मूलन अभियान: 27 फरवरी तक चलेगा टीकाकरण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बच्चों को खतरनाक संक्रामक बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से…

8 hours ago

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय 22 फरवरी को देगा अनुसंधान उत्कृष्टता पुरस्कार

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। विश्वविद्यालय में अनुसंधान को नई दिशा और प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से…

9 hours ago

देवरिया के बनकटाशिव (सल्लहपुर) में आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के दूसरे दिन भक्ति की अविरल धारा बही।

​भक्ति के रंग में रंगा बनकटाशिव, वेद मंत्रों और भजनों की गूँज से मंत्रमुग्ध हुए…

9 hours ago