आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंजान शहीद गांव के बीच स्थित पोखरे में नहाते समय एक बच्चे की डूबने से मौत हो गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया हैं।
जानकारी के अनुसार अरहान 15 वर्ष पुत्र सुफियान गोरखपुर जनपद के बेलीपार का निवासी था। वह जीयनपुर कोतवाली के अंजान शहीद गांव ननिहाल अपने मामा अफरोज पुत्र फरियाद की शादी में शामिल होने आया हुआ था,आज दोपहर करीब 11 बजे वह अंजान शहीद गांव के मध्य स्थित पोखरे में नहाने के लिए गया था। अचानक सीढ़ी पर पैर फिसलने के चलते वह गहरे पानी में चला गया, बच्चों के शोर मचाने पर गांव के लोग मौके पर जुट गए। गांव वालों की सूचना पर जीयनपुर कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से चार घंटे बाद किशोर के शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल आजमगढ़ भेज दिया। मृतक दो भाई और दो बहनों में दूसरे नंबर पर था। घटना से मामा और मामी व माता अमीना का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
परदहा/मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर बेटियों के सम्मान और उनके…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में मलोरना गांव के प्रस्तावित आवास विकास प्रोजेक्ट…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित “हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का…
अमित वर्मा ने जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब को दिया मल्टीफंक्शनल कलर प्रिंटर गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)चैत्र नवरात्र…
छापामारी मे 12 गैस सिलेंडर बरामद बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जहाँ उपभोक्ता एलपीजी गैस के लिए एजेंसीओ…