Categories: Uncategorized

सशक्त युवा से ही बनेगा सशक्त भारत : प्रोफेसर पूनम टंडन

  • जो युवा डिजिटली सशक्त नहीं वह अशक्त: बजरंग बहादुर सिंह

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कला संकाय में उत्तर प्रदेश सरकार की स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत स्मार्टफोन का वितरण किया गया।
वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने कहा कि देश का भविष्य युवाओं के कंधे पर है और सशक्त युवा ही सशक्त भारत की नींव रख सकता है। दुनिया के पैमाने पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए हमें अपने युवाओं को प्रत्येक दृष्टि से सशक्त करना होगा। निश्चय ही उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं के बीच स्मार्टफोन वितरण की योजना बहुत ही दूरदर्शी है। युवाओं को भी विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत है कि हर चीज के दो पक्ष होते हैं। हमें हमेशा सकारात्मक पक्षों को दृष्टि में रखना होगा। स्मार्टफोन डिजिटल शिक्षित होने में बड़ी भूमिका निभाता है। इसलिए युवाओं को चाहिए कि वह मात्र मनोरंजन ही नहीं बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में इसका आधिकाधिक प्रयोग करें और सशक्त बनें।
मुख्य अतिथि पूर्व विधायक एवं विश्वविद्यालय के एल्यूमिनी बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि हमें परंपरा और आधुनिकता दोनों के तालमेल को बिठाते हुए आगे बढ़ना होगा। विकसित भारत की संकल्पना में भारत का युवा निश्चित रूप से एक तरफ सनातन तो दूसरी तरफ अधुनातन हो रहा है। प्रदेश सरकार स्मार्टफोन के माध्यम से डिजिटल भारत को दुनिया के फलक पर नई मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक गंभीर प्रयास है।
कला संकाय के अधिष्ठाता प्रोफेसर राजवंत राव ने स्वागत वक्तव्य देखते हुए कहा कि बदलते हुए समय के साथ युवाओं का प्रशिक्षित होना अत्यंत आवश्यक है। पूरी दुनिया में डिजिटल की धूम मची हुई है, ऐसी स्थिति में वैश्विक कदमताल करने की चाह रखने वाले युवा को डिजिटल सशक्त होना ही पड़ेगा। इस युगीन जरूरत को महसूस करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को स्मार्टफोन प्रदान करना सराहनीय कदम है।
अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर अनुभूति दुबे ने बताया कि कुल 1982 स्मार्टफोन शासन द्वारा स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत प्राप्त हुए हैं। जिनका वितरण आज के कार्यक्रम के साथ ही आरंभ हो गया है। आज कुल 100 छात्रों को स्मार्टफोन का वितरण किया गया। उन्होंने उपस्थित सभी गणमान्य के प्रति आभार प्रकट किया।

rkpshomnath

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

4 hours ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

7 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

10 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

10 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

10 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

10 hours ago