हिन्दू सम्मेलन में धर्म व संस्कृति की रक्षा का लिया संकल्प

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा ) जनपद के कोपागंज नगर क्षेत्र के गौरीशंकर मंदिर प्रांगण में रविवार को आयोजित हिन्दू सम्मेलन में सनातन धर्म व संस्कृति की रक्षा को लेकर वक्ताओं ने हुंकार भरी। सम्मेलन में हिन्दू समाज को एकजुट रहने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की भी सहभागिता रही।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि शैलेष जी महाराज रहे। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक सुरेश शुक्ल ने अपने संबोधन में कहा कि जाति, भाषा और क्षेत्रीय भेदभाव को मिटाकर एकजुट होना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। सामाजिक समरसता से ही देश को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाया जा सकता है।
उन्होंने सनातन धर्म को मानवता, सहिष्णुता और सद्भाव का संदेश देने वाला बताते हुए कहा कि इसकी रक्षा के लिए समाज को जागरूक और संगठित रहना होगा। साथ ही लोगों से अनुशासित, कर्तव्यनिष्ठ और जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया, ताकि देश के विकास में सभी का सक्रिय योगदान सुनिश्चित हो सके।
सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक आर्यम जी, अवधेश राय, कैलाश वर्मा, बिंदुकांत त्रिपाठी, सुनील राय, गोपाल जी, यक्ष त्रिपाठी, पीयूष राय सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बापू इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रविंद्र राम ने की, जबकि संचालन अजय राय ने किया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

10 hours ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

10 hours ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

11 hours ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

11 hours ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

11 hours ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

11 hours ago