इंस्पेक्टर सुमन तिर्की ने खत्म की अपनी जीवन यात्रा, पुलिस विभाग में शोक की लहर
नालंदा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) जिले के राजगीर थाना परिसर से मंगलवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जिसने पूरे पुलिस महकमे को झकझोर दिया। डायल-112 सेवा में तैनात एएसआई सुमन तिर्की ने अपनी सरकारी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर जीवन लीला समाप्त कर ली।
घटना की भनक लगते ही थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही डीएसपी सुनील कुमार समेत जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल, बिहारशरीफ भेजा, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया प्रारंभ की गई।
फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया, जो हर बारीकी से सबूत इकट्ठा कर रही है।
बताया जा रहा है कि सुमन तिर्की, झारखंड के गुमला जिले के धाबरा थाना क्षेत्र के बिहार भटौली गांव के निवासी थे। करीब एक वर्ष से वे राजगीर में डायल 112 सेवा में अपनी ड्यूटी निभा रहे थे।
डीएसपी सुनील कुमार के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह मामला पारिवारिक कलह से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि, घटना की सटीक वजह सामने आने के लिए पुलिस जांच में जुटी है।
पुलिस लाइन से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक यह खबर फैलते ही शोक की लहर दौड़ गई। साथियों ने बताया कि सुमन तिर्की शांत स्वभाव के अधिकारी थे, उनकी आत्महत्या ने सभी को स्तब्ध कर दिया है।
ये भी पढ़ें –पुराने चेहरों की विदाई, नए प्रत्याशियों की एंट्री—भाजपा की 48 सीटों पर ये हुई तैयारी
राजस्थान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजस्थान पुलिस को मंगलवार को बड़ी कामयाबी मिली है। लॉरेंस…
बिहार (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा राजनीतिक बढ़ावा देते…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यावरण संरक्षण को लेकर सरकार करोड़ों रुपए खर्च कर वृक्षारोपण अभियान…
डॉ. कलाम की जयंती और विश्व इतिहास की यादगार घटनाएँ 1931 – मिसाइल मैन डॉ.…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। श्रावस्ती किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड, नानपारा का जिलाधिकारी व मिल…
🪔 15 अक्टूबर 2025 राशिफल: पंडित बृज नारायण मिश्र के अनुसार विस्तृत भविष्यवाणी वैदिक ज्योतिष…