निजामाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति का दिन दहाड़े हुआ अपहरण

अपहरण कर्ताओं ने रुपये 25 लाख की मांगी फिरौती

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा) निज़ामाबाद थाना क्षेत्र के चकिया हुसेनाबाद गांव से बिलरियागंज के नसीरपुर गांव निवासी युवक का रविवार को दिन दहाड़े अपहरण का मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोप लगाया कि अपहरणकर्ताओं ने फोन कर 25 लाख की फिरौती की मांग की है। पुलिस ने इस घटना को तीन दिन दबाए रखा। फ़िरभी परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बिलरियागंज थाना क्षेत्र के गुलवां निवासी सन्नों पत्नी हफीज़ अपने मायके चकिया हुसेनाबाद जाने के लिए नसीरपुर के अलीशेर पुत्र जौवाद से नसीरपुर के ही तैयब पुत्र झिनकू की इनोवा कार बुक कराती है। बताया जा रहा है कि रविवार की दोपहर तैयब दोनों को लेकर अशरफ जमा पुत्र स्व० फारूक के घर चकिया पहुंचा। सन्नो और अलीशेर गाड़ी से उतर कर घर के अंदर चले जाते हैं जबकि तैयब गाड़ी में ही बैठा रहता है। इसी दौरान चार पांच की संख्या में आए कार सवार बदमाश तैयब को गाड़ी से खींचकर अपनी कार में भर कर उठा ले गए। कुछ देर बाद अलीशेर घर से बाहर निकल कर आता है तो साथ आए तैयब के गायब होने की बात कहकर शोर मचाने लगता है। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने घटना की जानकारी के लिए शमशीदा से घर व बाहर लगे सीसीटीवी कैमरा देखने की बात कही तो शमशीदा ने कैमरा बंद होने की बात कह मामले को टाल दिया। अलीशेर ने अपने गांव नसीरपुर फोन कर पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। पीड़ित के परिजन गांव के प्रधान के साथ दर्जनों लोगो को लेकर चकिया गांव पुहंचे, परिजनों ने निज़ामाबाद थाना में घटना के बावत लिखित तहरीर दी। थानाध्यक्ष सच्चिदानंद ने बताया कि मुकदमा दर्ज का लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि अशरफ जमा विदेश में रहता है उसकी पत्नी शमशीदा उर्फ गुड़िया अपनी तीन पुत्रियों के साथ घर पर रहती है।

rkpnews@desk

Recent Posts

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

7 hours ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

9 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

11 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

11 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

13 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

13 hours ago