देवरिया में 12 सितम्बर को लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा रोजगारिता बढ़ाने के उद्देश्य से 12 सितम्बर 2025 को देवरिया में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला पूर्वान्ह 10 बजे से राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड, 319/1, प्रथम तल, कौशल चन्द्र टावर (रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट के ऊपर), सीसी रोड, देवरिया के प्रांगण में सम्पन्न होगा। जिला सेवायोजन कार्यालय, देवरिया एवं राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियाँ श्रीराम फाइनेंस और उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक सहित सरकारी क्षेत्र की उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (देवरिया डिपो) प्रतिभाग करेंगी। कंपनियाँ एवं संस्थान साक्षात्कार के माध्यम से योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगे। प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी रोहन अपूर्व सिन्हा ने बताया कि विभिन्न पदों के लिए शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, आईटीआई और डिप्लोमा उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि परिवहन निगम, देवरिया डिपो में संविदा चालकों की भर्ती की जाएगी, जिसमें कुल 70 पदों पर चयन होगा। इसके लिए 8वीं पास, न्यूनतम आयु 23 वर्ष 6 माह तथा भारी वाहन चलाने का कम से कम दो वर्ष पुराना लाइसेंस होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क है और इच्छुक छात्र-छात्राएँ एवं अभ्यर्थी इसमें प्रतिभाग कर सकते हैं।

Karan Pandey

Recent Posts

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

53 minutes ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

3 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

3 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

5 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

5 hours ago

सफलता के लिए आत्मविश्वास और अनुशासन जरूरी, विद्यार्थियों को बताए समय प्रबंधन के गुर

बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान…

5 hours ago