कलेक्ट्रेट परिसर में बन रहा 15 करोड़ का बहुउद्देशीय हॉल

डीएम संतोष कुमार शर्मा ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता व समयबद्धता पर दिया जोर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में निर्माणाधीन बहुउद्देशीय हॉल का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परियोजना प्रबंधक से प्रस्तावित निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।
परियोजना प्रबंधक द्वारा बताया गया कि लगभग 721 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में आधुनिक सुविधाओं से युक्त बहुउद्देशीय हॉल का निर्माण किया जा रहा है। इस परियोजना में मुख्य हॉल के अतिरिक्त शौचालय,आंतरिक सड़क, विद्युत एवं अन्य सहायक निर्माण कार्य भी शामिल हैं। जिलाधिकारी ने निर्माण स्थल पर उपलब्ध संसाधनों की समीक्षा करते हुए श्रमिकों एवं सामग्री की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए, ताकि कार्य की गति तेज हो और परियोजना निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण हो सके।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण में प्रयुक्त सरियों के रासायनिक उपचार (केमिकल ट्रीटमेंट) को अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे भवन की मजबूती एवं दीर्घकालिक गुणवत्ता बनी रहे। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सभी तकनीकी मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए।
परियोजना स्थल से होकर गुजर रहे विद्युत तार को शीघ्र स्थानांतरित कराने के निर्देश भी दिए गए, जिससे निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।
उन्होंने कहा कि बहुउद्देशीय हॉल विभिन्न शासकीय बैठकों, संगोष्ठियों एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, इसलिए इसे प्राथमिकता के आधार पर समय से पूर्ण किया जाना आवश्यक है।
परियोजना प्रबंधक यूपीपीसीएल चौथीराम ने बताया कि इस परियोजना की कुल लागत लगभग 15 करोड़ 16 लाख रुपये है। निर्माण कार्य दिसंबर माह से प्रारंभ हो चुका है और इसकी प्रस्तावित समाप्ति तिथि अप्रैल 2027 निर्धारित की गई है।
निरीक्षण के दौरान जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

एलपीजी आवंटन में नई गाइडलाइन लागू, आवश्यक सेवाओं को मिलेगी प्राथमिकता

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में वाणिज्यिक एलपीजी (Liquefied Petroleum Gas) के आवंटन को लेकर…

2 hours ago

मिशन शक्ति फेज-5: जागरूकता अभियान से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य…

2 hours ago

ओवरब्रिज मरम्मत का असर: जानिए कौन सा रास्ता रहेगा खुला, कौन बंद

देवरिया ट्रैफिक अलर्ट: गोरखपुर जाने से पहले पढ़ लें यह जरूरी खबर देवरिया–गोरखपुर ओवरब्रिज मरम्मत:…

2 hours ago

सेमीफाइनल में गंगा वॉरियर्स की दमदार जीत, फाइनल में बनाई जगह

अयोध्याधाम (राष्ट्र की परम्परा)। अयोध्या प्रीमियर लीग के सेमीफाइनल मुकाबले में गंगा वॉरियर्स ने शानदार…

2 hours ago

रोजगार मेले में 38 युवाओं को मिली नौकरी, 175 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के…

2 hours ago

सैनिक स्कूल परीक्षा में चमके ब्लूमिंग बड्स के छात्र, तीन का चयन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान ब्लूमिंग बड्स स्कूल के…

3 hours ago