राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु समस्त बैंक प्रबन्धकों के साथ की गयी बैठक

दिये गये आवश्यक निर्देश

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
गुरुवार को जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया देवेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में, राष्ट्रीय लोक अदालत 13.07.2024 की सफलता हेतु समस्त बैंक प्रबन्धकों व फाइनेन्स कम्पनीयों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आहूत की गयी। राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी संजय कुमार सिंह ने समस्त बैंक/फाइनेन्स कम्पनीयों के प्रबन्धकों को निर्देशित किया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन स्तर पर बैकों के ऋण वसूली मामलों का निस्तारण किया जाना हैं, जिसके लिए वे अधिक से अधिक संख्या में मामलों को चिन्हित करे जिसे सुलह समझौते के आधार पर राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित कराया जा सकें। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि समस्त बैंक प्रबन्धक, बैंक में नोडल अधिकारी नियुक्त करें। जिससे राष्ट्रीय लोक अदालत में लगने वालें मामलों का चिन्हांकन एवं निस्तारण व्यापक पैमाने पर किया जा सकें। सचिव ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु व्यापाक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने के लिए पोस्टर, बैनर व अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से आमजनमानस को जागरूक करें।
इस बैठक में मुख्य रूप से यू0पी बडौदा बैंक, बैंक ऑफ इण्डिया, भारतीय स्टेट बैक, यूनियन बैंक आफ इण्डिया, पंजाब नेशनल बैंक, इण्डियन बैंक, श्रीराम फाइनेंस, इत्यादि बैंको के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

8 hours ago

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर सख्ती, 18 कर्मचारियों का वेतन रोका

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…

11 hours ago

सेवा भारती के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में हजारों लोगों का उपचार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष में…

11 hours ago

प्रकृति की सुंदरता: एक सोच

गर्दन को झुकाकर मोबाइल में यदिअजनबी रिश्तों से हम जुड़ सकते हैं,हकीकत के रिश्तों में…

11 hours ago

साइकिल यात्रियों ने दिया जल संरक्षण और फिटनेस का संदेश

खलीलाबाद में साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। ‘जल ही…

12 hours ago

निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर के शासन द्वारा मनोनीत…

12 hours ago