आशाओं के भुगतान सम्बन्धित समस्याओं के सन्दर्भ में बैठक की गई

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जनपद में आशाओं के भुगतान संबंधित समस्याओं के संदर्भ में जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता, में कलेक्ट्रेट सभागार में आवश्यक बैठक आहूत की गई।
बैठक दौरान जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित आशाओं से उनकी समस्याओं को जाना गया। इस संदर्भ में उनके द्वारा बताया गया कि, उनके खाते में मदवार पैसे का आवंटन पता नहीं चलता है, ब्लॉक स्तर पर खाते के भुगतान हेतु सूची चस्पा नहीं की जाती है, हर महीने की अंतिम तिथि तक भुगतान नहीं हो पाता है।
जिलाधिकारी द्वारा जिला कम्युनिटी प्रोग्राम मैनेजर, ब्लॉक कम्युनिटी प्रोग्राम मैनेजर, ब्लॉक अकाउंट मैनेजर तथा डिस्टिक अकाउंट मैनेजर से आशाओं के भुगतान की विकासखंड वार अद्यतन स्थिति जानी गई।
इस क्रम में जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित डीसीपीएम आनंद कुमार त्रिपाठी को फटकार लगाई गई तथा आशाओं के भुगतान संबंधित, सभी लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि भुगतान हेतु एक कैलेंडर तय किया जाए, डाटा को नियमित तौर पर अपडेट किया जाए, भुगतान संबंधित डाटा को विकास खण्ड स्तर पर चस्पा किया जाए, आशाओं के भुगतान संबंधित सभी डाटा को समय से फीड किया जाए तथा आशाओं का भुगतान समय से किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा मार्च से दिसंबर 2022 तक के सभी लम्बित भुगतान को त्वरित निस्तारित करें।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को यह भी निर्देशित किया कि, जनपद में पिछले 06 महीने में असक्रिय(कार्यशील नहीं) आशाओं की विकास खंड वार सूची तैयार करें तथा उनके द्वारा कार्य नहीं किए जाने के संदर्भ में नोटिस दें और सुधार नहीं होने पर कार्यवाही की जाए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी देवीदयाल वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी सुरेश पटारिया, डी सी पी एम तथा समस्त बीसीपीएम आशा कार्यकत्री व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारीगण मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सुविधाओं की मांग को लेकर बरहज रेलवे स्टेशन पर अनिश्चितकालीन धरना

कांग्रेस का धरना दूसरे दिन भी जारी: बरहज रेलवे स्टेशन की बदहाली पर उठा सवाल…

5 seconds ago

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में आई तेजी

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान ने रफ्तार पकड़…

16 minutes ago

22 फरवरी को लगेगा मेगा विधिक सेवा शिविर

मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद मऊ में सामाजिक न्याय और कानूनी सशक्तिकरण की दिशा में…

16 minutes ago

14 मार्च को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, तैयारियां तेज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद देवरिया में 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…

20 minutes ago

देवरिया धार्मिक कार्यक्रम 2026: गोरखपुर से बनकटाशिव पहुंचेंगे मनोज सिन्हा

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ 2026: मनोज सिन्हा करेंगे विग्रह प्राण प्रतिष्ठा, बनकटाशिव में भव्य आयोजन देवरिया (राष्ट्र…

46 minutes ago

सल्लहपुर-भटनी में भव्य महायज्ञ, रामलीला और लंका दहन ने बांधा समां

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ बनकटाशिव: पंचम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भक्ति और…

1 hour ago