जनपद के सभी गोआश्रय स्थलों पर चला वृहद स्वच्छता अभियान

जनपद के 31 गोआश्रय स्थलों पर वीडीओ और ईओ के निर्देशन में साफ -सफाई अभियान चलाया गया

गोवंश के लिए स्वच्छ और सुरक्षित आश्रय स्थल उपलब्ध कराना सामूहिक जिम्मेदारी – डीएम

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के निर्देश पर जनपद के सभी विकास खंडों और नगर निकायों में स्थित गोशालाओं में व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी ने सभी बीडीओ और ईओ को निर्देश देते हुए कहा कि समस्त गोआश्रय स्थलों में स्वच्छता अभियान चलाते हुए साफ- सफाई सुनिश्चित कराएं। उनके निर्देशानुसार गोसदन मधवलिया सहित जनपद के समस्त 31 गोआश्रय स्थलों पर बीडीओ और ईओ के निर्देशन में व्यापक पैमाने पर सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में गोआश्रय स्थल परिसर सहित पशु शेड, भूसा कक्ष आदि की सफाई की गई। इसके अलावा झाड़ियों की कटाई और चूना, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी किया गया। अभियान के दौरान गोवंशो को भी साफ किया गया। इस दौरान डीएम और एडीएम समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने गोआश्रय स्थलों का निरीक्षण कर सफाई अभियान का हाल जाना। जिलाधिकारी ने गोसदन मधवलिया का तो अपर जिलाधिकारी (वि/रा) डॉ प्रशांत कुमार ने घुघली स्थित गोआश्रय स्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा है कि गोशालाओं में साफ–सफाई के साथ–साथ पशुओं के लिए स्वास्थ्यवर्धक वातावरण सुनिश्चित करें। उन्होंने गर्मी को देखते हुए सभी गोआश्रय स्थलों पर पशुओं के लिए गर्मी से बचाव के इंतजाम भी करने का निर्देश दिया। कहा कि पशुपालन विभाग के साथ–साथ सभी बीडीओ और ईओ सुनिश्चित करें कि गोशालाओं में सभी जरूरी इंतजाम किए जाएं। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को गोवंशो के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण हेतु निर्देशित किया।
इससे पहले जिलाधिकारी के निर्देश पर 25 मई को भी जनपद के समस्त गोशालाओं में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया था। उन्होंने स्वयं भी गौशालाओं का आकस्मिक निरीक्षण कर गौशालाओं में साफ–सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का हाल जाना था।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि जनपद में गोसदन मधवलिया के अतिरिक्त 02 वृहद गो संरक्षण केंद्र, 12 कांजी हाउस, 04 कान्हा हाउस सहित कुल 31 गो आश्रय स्थल हैं, जहां कुल 2079 गोवंश संरक्षित हैं। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सभी गो आश्रय स्थलों में पशुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। पशु चिकित्सकों द्वारा गोवंश का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाता है।

Karan Pandey

Recent Posts

मां तरकुलहा देवी धाम में मां कात्यायनी की पूजा, दुर्गा सप्तशती पाठ के बाद बंटा प्रसाद

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्रि के छठे दिन को पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां…

46 minutes ago

समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों पर जोर, लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षात्मक विकास खंड हुजूरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मुख्य…

54 minutes ago

तिरंगे को लेकर आमने-सामने सरकार और विपक्ष? CJP मार्च से पहले कार्रवाई, AAP से ममता-अखिलेश तक ने घेरा

फोटो X नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’…

55 minutes ago

बिना विपक्ष की सहमति परिसीमन नहीं! खड़गे का मोदी सरकार को चौथा पत्र, उठाए संवैधानिक सवाल

फोटो goo परिसीमन पर फिर आमने-सामने सरकार और विपक्ष! PM मोदी को खड़गे का चौथा…

2 hours ago

चुनाव सुधार से सत्ता परिवर्तन तक पहुंची लड़ाई? प्रशांत भूषण के बयान पर BJP का तीखा पलटवार

फोटो goo सत्ता परिवर्तन की मांग पर सियासी संग्राम तेज! BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का…

2 hours ago