लार बाजार में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बड़ी पहल, सीएचसी के नामकरण की उठी मांग

लार, देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।ग्रामीण अंचल में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के नामकरण की मांग को लेकर सोमवार को लार बाजार स्थित सीएचसी परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का उद्देश्य स्थानीय नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा वर्षों से लंबित मांगों को प्रशासन के समक्ष मजबूती से प्रस्तुत करना था।

ये भी पढ़ें –संस्कृति का संघर्ष: प्राचीन विरासत और आधुनिक चमक के बीच समाज किस दिशा में बढ़ रहा है?

राष्ट्रीय समानता दल, राष्ट्रीय महिला बहुजन संगठन व विभिन्न सामाजिक प्रतिनिधियों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस बैठक में सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे। बैठक में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण को प्राथमिक मुद्दा बनाया गया। वक्ताओं ने बताया कि क्षेत्र में डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और विशेषज्ञ चिकित्सकों का भारी अभाव है, जिससे मरीजों को दूर-दराज के अस्पतालों का रुख करना पड़ता है।

ये भी पढ़ें –दो नाबालिग लड़कियाँ और तीन युवक—आख़िर कैसी थी वो यात्रा जो हादसे में बदल गई?

प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय दीप कुशवाहा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और नवजात शिशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सीएचसी पर स्त्री रोग विशेषज्ञ और बाल रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति अत्यंत आवश्यक है। वहीं मुख्य महासचिव अगमस्वरूप कुशवाहा ने स्टाफ की गंभीर कमी पर चिंता जताई।

ये भी पढ़ें –बिहार राजनीति में नया विवाद, वायरल वीडियो से तेज प्रताप यादव फिर चर्चा में

बैठक में यह भी सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि सीएचसी लार बाजार का नाम बदलकर “सेनानी रामनरेश कुशवाहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र” किया जाए, क्योंकि उनका क्षेत्र के सामाजिक और राजनीतिक विकास में उल्लेखनीय योगदान रहा है।

ये भी पढ़ें –शादी की खुशियां मातम में बदलीं, हर्ष फायरिंग ने ली युवक की जान

बैठक के समापन पर प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों से संबंधित एक विस्तृत ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा। इससे पहले वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

1 day ago

शिक्षक हितों के लिए संघर्षशील नेतृत्व चुनने का समय: डॉ. शरदेन्दु त्रिपाठी

शिक्षक एमएलसी चुनाव: बदलाव की मांग तेज संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर-अयोध्या शिक्षक…

1 day ago

गरीबों को आवास दिलाने दिव्यांगों को प्राथमिकता देने व धनराशि बढ़ाने की मांग

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l ग्रामीण क्षेत्रों में आवास निर्माण को लेकर व्याप्त समस्याओं और खामियों को…

1 day ago

सोनार समाज की बैठक में बड़ा फैसला, राजू, आलोक और ओमप्रकाश बने नगर अध्यक्ष

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला सोनार समाज की आवश्यक बैठक पेड़ा गली, मालवीय रोड स्थित…

2 days ago

जनसेवा से बनाई अलग पहचान, रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से शोक की लहर

बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…

3 days ago

आईटीआई प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…

3 days ago