बदायूं(राष्ट्र की परम्परा)l शहर कांग्रेस कार्यालय मोहल्ला सोथा पर गुरुवार को शहर अध्यक्ष चौधरी वफाती मियां के नेतृत्व में भारत देश के प्रथम शिक्षा मंत्री महान स्वतंत्रता सेनानी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष रहे मौलाना अबुल कलाम आजाद की बरसी पर, उनकी तस्वीर पर गुल पेश कर उनको याद किया गया और इस मौके पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष आरिफ पठान व आउटरीच विभाग के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश प्रजापत व युवा कांग्रेस के विधानसभा सचिव गुड्डू सागर का कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनकर स्वागत किया। इस मौके पर राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में 24 तारीख को मुरादाबाद में शहर से भारी संख्या में कार्यकर्ताओं को जाने के लिए विचार विमर्श कर रणनीति बनाई गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सतीश चंद्र मिश्रा, विशिष्ट अतिथि डॉ राम रतन पटेल, अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष हाजी नुसरत अली, प्रदेश सचिव सैयद जाविर जायदी, स्वतंत्रता सेनानी के पुत्र इफान हुसैन, शहर उपाध्यक्ष मोहम्मद जाहिद बसीम अली खान, शहर महासचिव अमन खान, डॉक्टर जावेद मिर्जा, शहर सचिव इकरार अली, लिफाकत अली, शैदा हुसैन सलमानी, बली मोहम्मद, आलोक जोशी, जमशेदतुर्क, राकेश कुमार, नजीर हुसैन, शहर अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग बन्ने खान, पूर्व पीसीसी सदस्य नईम खान, बब्बू भाई निहाल उद्दीन आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शहर उपाध्यक्ष अहमद अमजदी ने किया।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में परीक्षा प्रणाली को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर नगरपालिका बरहज के पटेल नगर…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन से पहले…
IPL 2026 का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच…
Dhurandhar 2 Box Office: 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर…
देश में Lockdown को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विराम…