Categories: Uncategorized

मगहर महोत्सव में होगा सामूहिक विवाह का वृहद आयोजन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार ने बताया है कि जनपद संतकबीर नगर में ‘‘ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना ’’ के अंतर्गत सामूहिक विवाह का वृहद आयोजन कराये जाने हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाने के लिए ऑनलाइन पोर्टल संचालित है। सामूहिक विवाह का आयोजन ‘‘मगहर महोत्सव’’ में निर्धारित किया गया है।
उन्होंन बताया है कि ‘‘ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत ’’ सामूहिक विवाह कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाला आवेदक के परिवार की वार्षिक आय सीमा अधिकतम रू 0-02.00 लाख तक हो, विवाह हेतु किये गये आवेदन में पुत्री की आयु शादी की तिथि को 18 वर्ष या उससे अधिक होनी अनिवार्य है तथा वर के लिए 21 वर्ष आयु पूर्ण हो गयी हो। आयु की पुष्टी के लिए स्कूल शैक्षिक रिकार्ड, जन्म प्रमाण-पत्र, मतदाता पहचान-पत्र, मनरेगा जॉब कार्ड एवं आधार कार्ड मान्य होंगे। उन्होंन बताया कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछडा वर्ग के आवेदकों को जाति प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा। विवाह हेतु निराश्रित कन्या, विधवा महिला की पुत्री, दिव्यांगजन अभिभावक की पुत्री एवं ऐसी कन्या जो स्वंय दिव्यांग हो, को प्राथमिकता प्रदान की जायेगी तथा कन्या का जनपद संतकबीर नगर का स्थानीय निवास होना अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि इस योजनान्तर्गत कुल राशि रू0-35000, कन्या के खाते मे रू0-10000 व नवीन गृहस्थी हेतु सामान (विवाह संस्कार के लिए आवश्यक सामग्री) एवं रू0-6000 भोजन, टैण्ट आदि व्यवस्था हेतु प्रति जोडा व्यय किया जायेगा। इच्छुक एवं पात्र आवेदन करने के लिए आवश्यक प्रपत्रों के साथ वेबसाइटः http://cmsvy.upsdc.gov.in पर आवेदन कर सकते है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

तेज रफ्तार का कहर: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, तीन की हालत गंभीर

राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिर हादसा, लापरवाही और ओवरस्पीडिंग पर उठे सवाल महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।…

5 minutes ago

महराजगंज में शुरू हुआ विरासत बचाने का अभियान, आमजन भी बनेंगे भागीदार

ज्ञान भारतम् मिशन से सहेजी जाएगी विरासत: महराजगंज में 75 साल पुरानी पांडुलिपियों का होगा…

11 minutes ago

श्मशान घाट की बदहाली पर समाजसेवी की पहल, कालीचरण घाट पर बना समतल रास्ता बना राहत का कारण

जब प्रशासन चूका, तब आगे आए अभय मिश्रा—श्मशान घाट की तस्वीर बदली भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की…

19 minutes ago

कारागार का निरीक्षण, न्यायाधीश ने दिए भोजन और स्वास्थ्य सेवाओं पर निर्देश

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा) जनपद देवरिया में न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और बंदियों को…

27 minutes ago

गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, 63 सिलेंडर जब्त

कुशीनगर, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद कुशीनगर में एलपीजी गैस सिलेंडर कालाबाजारी कुशीनगर मामले में प्रशासन ने…

33 minutes ago

UP News: राहुल गांधी नागरिकता विवाद पर हाईकोर्ट में अहम सुनवाई

UP News के तहत एक बड़ी कानूनी हलचल देखने को मिली, जहां Rahul Gandhi की…

33 minutes ago