एसएसबी व पुलिस के संयुक्त टीम ने अन्तर्राष्ट्रीय शराब के साथ महिला को किया गिरफ्तार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। 42 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के सीमा चौकी रूपईडीहा के द्वारा समय लगभग गंगा सिंह उदावत कमान्डेंट के निर्देशन में सीमा चौकी के कार्मिक तथा पुलिस के साथ संयुक्त गश्त के दौरान सीमा स्तम्भ संख्या 651/02 से 100 मीटर भारतीय क्षेत्र में एक लड़की जो सिर पर बोरी में कुछ सामान रख कर नेपाल से भारत की तरफ आ रही थी अचानक गश्त दल को देखते ही वह लौटकर नेपाल की तरफ जाने लगी, सक के आधार पर गश्त दल के द्वारा मौके पर उसको रोका गया और पूछ-ताछ किया गया संभावित अभियुक्त ने घबराते हुए अपना नाम खुशबू, उम्र- 20 वर्ष पिता- सुरेश, निवासी- पुरानी बाजार बाबागंज रुपईडीहा बताया जिसपर युवती ने बताया कि बोरी में 150 बोतल कर्णाली सोफी नेपाली शराब हैं । जो नेपाल से कम दामो में खरीद कर भारत, अपने स्थानीय गाँव में अधिक दामो में बेच कर कुछ रूपये कमाती हूं जो मेरे जीविकोपार्जन का सहारा हैं । बरामद 150 बोतल कर्णाली सोफी नेपाली शराब एवं अभियुक्त युवती को सर्वोच्च न्यायलय व मानवाधिकार के निर्देशो का पालन करते हुए गिरफ्तार किया गया तथा सभी आवश्यक औपचारिकता विधिवत रूप से पूर्ण करने के उपरान्त स्थानीय पुलिस थाना रुपईडीहा को अग्रिम कार्रवाई हेतु सुपुर्द कर दिया । गश्ती दल में सामिल एसएसबी के कार्मिक मु.आ. फागू सा, आरक्षी उपेंदर कुमार,शैलेंदर कुमार आ.महिला -नेहा यादव, श्वेता जायसवाल तथा पुलिस बल के कार्मिक उप निरीक्षक संतोष कुमार यादव,उप निरीक्षक महिला रोशनी वर्मा ,आरक्षी महिला नीलम यादव गश्ती दल में सामिल रहे । 42 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमान्डेंट गंगा सिंह उदावत के द्वारा बताया गया कि भारत नेपाल सीमा पर बढ़ते अवैध शराब की तस्करी की रोक थाम, विक्री, निष्कर्षण तथा पूर्ण रूप से लगाम लगाने के लिये कार्मिकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है जिनके द्वारा 24 घंटे सीमा पर चौकसी बरती जा रही है तथा सीमावर्ती जनता से अपील की गई की इस प्रकार के मादक पदार्थो की अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के बारे में सूचित करें ताकि अपने समाज व युवा पीढ़ी को खोखला होने से बचाया जा सके।

rkpnews@desk

Recent Posts

सनसनी: ढाबे पर बैठे युवक को मारी गोली, मौके पर मौत

ढाबे पर खाना खा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, देवरिया में सनसनी—सीसीटीवी खंगाल रही…

6 hours ago

महराजगंज: जवाहर नवोदय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…

8 hours ago

महराजगंज में अवकाश दिवस पर भी चला फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान, घर-घर पहुंचकर किया गया पंजीकरण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…

8 hours ago

बलिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टक्कर में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…

8 hours ago

IPL 2026: RCB की दमदार जीत, MI को 18 रनों से हराया

IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…

8 hours ago

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

19 hours ago