Categories: Uncategorized

हनुमंत कोल्ड स्टोरेज पर विशाल भंडारे का आयोजन


बाराबंकी (राष्ट्र की परम्परा)।
ज्येष्ठ माह के तीसरे मंगलवार को श्री हनुमंत कोल्ड स्टोरेज सूरतगंज, बाराबंकी में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान आचार्य द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के विधि विधान से पूजन अर्चन के बाद मुख्य अतिथि रामनगर विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि लल्लन वर्मा ने भंडारे का शुभारंभ किया। इस दौरान निदेशक ओंकार मणि त्रिपाठी व उप निदेशक राजकुमार मणि त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि वर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से सामाजिक समरसता बढ़ती है। उन्होंने इस आयोजन के लिए कोल्ड स्टोरेज के संचालक त्रिपाठी ब्रदर्स को शुभकामनाएं देते हुए सभी के मंगल की कामना की। भंडारे में क्षेत्र के संभ्रांत किसान देशराज वर्मा, उत्तम वर्मा, प्रदीप वर्मा, देवकली वर्मा, पप्पू, राकेश तिवारी, बृजेश मिश्रा, संगम शुक्ला, श्याम गुप्ता तिवारी, आरके शुक्ला, व्यापारी ताज मोहम्मद, शाह आलम, प्रदीप वर्मा, मनीराम वर्मा एवं कोल्ड स्टोरेज के मैनेजर अंकुर मिश्रा व स्टाफ सूरज यादव, पंकज वर्मा, विकास वर्मा, अभय मिश्रा, कुलदीप यादव, रामू वर्मा, राजेंद्र वर्मा गुड्डू सहित किसानों व क्षेत्रीय लोगों की भारी संख्या में मौजूदगी रही।

rkpnews@somnath

Recent Posts

विकसित भारत 2047 के सपने पर भिक्षावृत्ति का साया: क्या योजनाओं की विफलता है असली वजह?

विस्तृत होता भिक्षावृत्ति क्षेत्र- क़्या भ्रष्टाचार, प्रशासनिक लापरवाही और जागरूकता की कमी के कारण सरकारी…

37 minutes ago

ED Transfer List: प्रवर्तन निदेशालय में बड़े तबादले

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों…

2 hours ago

PBKS vs GT: आखिरी ओवर में पंजाब की रोमांचक जीत, कूपर कोनोली बने हीरो

PBKS vs GT: आईपीएल 2026 का चौथा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जहां पंजाब किंग्स ने…

3 hours ago

स्थानांतरण पर एसपी इलामारन को भावभीनी विदाई, यादगार रहा कार्यकाल

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस लाइन में आयोजित एक भावुक एवं गरिमामयी समारोह में पुलिस…

10 hours ago

दिव्य हॉस्पिटल की लापरवाही से नवजात की मौत, इंसानियत शर्मसार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के मेंहदावल क्षेत्र स्थित टड़वरिया चौराहे के पास…

10 hours ago

बसंतकालीन गन्ना बुवाई लक्ष्य हर हाल में पूरा करें: वी. के. शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में गन्ना उत्पादन बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि…

10 hours ago