तामेश्वरनाथ धाम में उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब, माह भर लगेगा मेला

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। सावन मास के प्रारंभ के साथ ही जिलेभर में धार्मिक उत्साह चरम पर है। शुक्रवार से शुरू हुए श्रावण मास को लेकर मंदिरों में तैयारियां तेज हो गई हैं। जनपद के 49 शिवालयों पर जलाभिषेक कार्यक्रम संपन्न हुआ, वहीं सात प्रमुख स्थलों पर श्रावण मेलों का आयोजन हो रहा है।
महाभारत कालीन तामेश्वरनाथ धाम में श्रावण मास के दौरान शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। प्रत्येक रविवार को कांवड़ियों का जत्था सरयू नदी से जल लेकर सोमवार को शिवलिंग पर जलाभिषेक करता है। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विविध धार्मिक अनुष्ठान भी आयोजित किए जाते हैं।
श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था युद्धस्तर पर की जा रही है। गुरुवार को सफाई कर्मचारियों के साथ-साथ जेसीबी, बुलडोजर और रोड रोलर की मदद से सड़कों को व्यवस्थित किया गया।
पूर्व प्रधान नरेंद्र नाथ भारती ने जानकारी दी कि मंदिर परिसर में बिजली, पेयजल और साफ-सफाई को लेकर संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया है। मेले के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुरुषों और महिलाओं की अलग-अलग लाइनें लगाई जाएंगी। भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। आयोजकों की ओर से यह प्रयास किया जा रहा है कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण व सुरक्षित ढंग से संपन्न हो।
श्रावण मेला के अवसर पर जिलेभर से लाखों श्रद्धालु तामेश्वरनाथ धाम पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

RR vs CSK Match Report: राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, चेन्नई को 8 विकेट से हराया

RR vs CSK Match Report: आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को…

1 hour ago

UP IPS Transfer: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के एसपी-एसएसपी बदले

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते…

1 hour ago

रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार; ईरान-अमेरिका तनाव का असर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। वैश्विक बाजार में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय रुपया सोमवार…

1 hour ago

पाकिस्तान में मसूद अजहर के भाई ताहिर अनवर की संदिग्ध मौत, बहावलपुर में मिला शव

नई दिल्ली/बहावलपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े ताहिर अनवर की…

2 hours ago

बाल विवाह रोकने के लिए जागरूकता अभियान, चैंपियनों को किया सम्मानित

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l मिशन शक्ति 0.5 के द्वितीय चरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ…

8 hours ago

जिला कारागार व बालगृह का निरीक्षण, सुरक्षा और सुविधाओं पर प्रशासन सख्त

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में प्रशासनिक अधिकारियों ने सोमवार को जिला कारागार और राजकीय…

8 hours ago