Categories: Uncategorized

तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर ने पति-पत्नी को रौंदा ,मौके पर ही हुई मौत

 मऊ (राष्ट्र की परम्परा ) जनपद के हलधरपुर थाना क्षेत्र के गड़वा मोड़ पर मंगलवार की देर रात ट्रेलर के धक्के से बाइक सवार नवदंपति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बारे में बताया जाता है कि  रिंकी सिंह (26) अपने पति आजमगढ़ जनपद के पूनापार गांव निवासी पवन कुमार सिंह(29)पुत्र बिजेंद्र सिंह के साथ किसी कार्यवश अपने मायके हलधरपुर थाने के पिलखी वरुणा गांव जा रही थी।इस दौरान जब उनकी बाइक राजमार्ग संख्या 34पर‌‌‌ स्थित पहसा बाजार से पूरब गड़वा मोड़ पहुची तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने किनारे से जोरदार धक्का मार दिया जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो कर सड़क पर तड़पने लगे। जब तक लोग उनकी मदद में जुटते तब दोनो के प्राण पखेरू उड़ गए।इस दौरान पहुंची थाने की पुलिस ने उन्हें एम्बुलेंस से लादकर जिला अस्पताल भेजवाया।
 प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पवन सिंह  हेलमेट भी लगाए हुए था किन्तु ट्रेलर के धक्के से वह पवन की जान को न बचा सका।

बड़ी संख्या में ट्रेलरों का आवागमन लील रहा लोगों की जिंदगी

घटना के बाद लोगों में ट्रेलर चालकों के खिलाफ काफी आक्रोश देखा गया। उनकी लापरवाही एवं तेज रफ्तार से प्रत्येक राहगीर आशंकित है। घटना के बाद पहसा बाजार से हलधरपुर तक लगभग चार किमी लंबा जाम लग गया जिसमें बड़ी संख्या में ट्रेलर रहे।लोगों का यह भी कहना था कि शाम के समय तो ट्रेलरों की संख्या अत्यधिक बढ़ जाती है।
अभी कुछ ही समय पहले हलधरपुर थाना बाजार में ट्रेलर ने दो लोगों को रौंदा था।

मोबाइल बन रहा काल

कुछ लोगों का यह भी कहना था कि अक्सर ट्रेलर चालकों को वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करते हुए देखा जाता है।जो अक्सर दुर्घटनाओं का कारण बनता है।

rkpshomnath

Recent Posts

शिक्षक राष्ट्र के भविष्य के निर्माता’, योगी ने बताया कैसे युवा पीढ़ी को मिलेगी सही दिशा

भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए योगी ने शिक्षकों से किया आह्वान, बोले- नई पीढ़ी…

2 hours ago

एयरबैग ने बचाई दरोगा और ड्राइवर की जान, पीछे बैठे मां-ताऊ की दर्दनाक मौत; कार से मिले 3.50 लाख रुपये

लखनऊ, (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजधानी लखनऊ में रविवार सुबह आउटर रिंग रोड पर एक…

2 hours ago

जलवायु पर्यावरण संरक्षण को लेकर छह अक्टूबर को पौधरोपण कार्यक्रम

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) ब्रह्म रामाकान्त बाबा के तत्वावधान में छह अक्टूबर को जलवायु…

3 hours ago

अचार-मुरब्बा से कमाई का हुनर, 30 को मिला स्वरोजगार का प्रशिक्षण

सिंसवनिया सोंनरा में दो दिवसीय प्रशिक्षण में फल-सब्जियों से उत्पाद तैयार करने की दी गई…

3 hours ago

सिकंदरपुर में पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी को दी गई

श्रद्धांजलिवक्ताओं ने कहा—बलिया और पूर्वांचल ने एक जनप्रिय राजनेता और अनमोल हीरा खो दिया बलिया…

3 hours ago

पशु मौत मामले में कार्रवाई न होने से भड़का आक्रोश, सैकड़ों ग्रामीण धरने पर बैठे

मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग,चालानी रिपोर्ट निरस्त करने की उठी आवाज महराजगंज (राष्ट्र…

3 hours ago