नगर में शरद पूर्णिमा और गुरुपूर्णिमा पर भव्य शोभा यात्रा


बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
नगर के पटेल नगर पश्चिमी स्थित पुरानी संगत पीठ उदासीन सम्प्रदाय आश्रम से सोमवार को शरद पूर्णिमा और गुरु पर्व के पावन अवसर पर नगर की मुख्य सड़क पर उदासीन सम्प्रदाय के परमेश्वर दास के नेतृत्व मे भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें श्रद्धालुओं की भाई भीड़ देखने को मिली। शोभा यात्रा में राधा-कृष्ण और भोले भंडारी के नृत्य तथा सभी गुरुओ के चित्र पट लोगो को रिझाने मे सफल रहे। लोगो ने झाकियों का खूब आनंद उठाया।
बताते चले कि सोमवार को शरद पूर्णिमा के मंगल अवसर पर पुरानी संगत पीठ के पीठाधीश्वर परमेश्वर दास के नेतृत्व में नगर मे सुंदर शोभायात्रा निकाली गई, यह शोभायात्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्राचीन हनुमान मंदिर, थाना मार्ग, मुख्य चौक से होकर नगरपालिका पहुंची, पुनः यात्रा वापस आश्रम में पहुंची। यात्रा में श्रीचंदजी महाराज, संत गणिनाथ, महर्षि वाल्मीकि, गुरु तेगबहादुर, गुरु गोविंद सिंह, गुरु नानक देव, गुरु अवेद्यनाथ आदि के चित्र पट की सुंदर झांकी निकाली गई थी। वही आगे-आगे चल रहे हाथी-घोड़ा और डीजे के धुन यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। सुरक्षा व्यवस्था काे लेकर प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह अपने सहयोगियों के साथ शोभा यात्रा के साथ डटे रहे। शोभायात्रा में नीरज शाही, शिव सहायक बरनवाल , शिवजी वर्मा देवरिया, अशोक बरनवाल सलेमपुर ,प्रदीप जायसवाल पूर्व प्रधान पैना, अशोक श्रीवास्तव पडरौना ,सुरेंद्र बरनवाल ,हरिश्चंद्र बरनवाल, राजेश सर्राफ, संतोष वर्मा ,अनिल वर्मा, हरेंद्र विश्वकर्मा बरहज, मुकेश बरनवाल, बृजेश बरनवाल गौरी बाजार, चंदन पांडे केवटलीया, गौतम बरनवाल करजहां ,साहित अन्य श्रद्धालु भक्तजन शोभा यात्रा में सम्मिलित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

6 hours ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

6 hours ago

करजहाँ मोड़ पर सीआरपीएफ जवान की लगाई जाय प्रतिमा- कनकलता सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…

6 hours ago

कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…

6 hours ago

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

7 hours ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

7 hours ago