बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सावन के दूसरे सोमवार पर पथरदेवा के गुलरबागा से भव्य कलश यात्रा निकला कलश यात्रा में एक सौ एक कन्याओं ने सिर पर कलश रख कर हर हर महादेव के जयकारों के साथ नदी घाट से कलश में पवित्र जल भरा।हर हर महादेव के जयकारों से पूरा वातारण भक्ति मय हो गया। यह भव्य कलश यात्रा मंदिर के पुजारी बैजनाथ त्यागी और विनोद सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में सोमवार को गाजे बाजे के साथ मलवाबर गुलरबागा शिव मंदिर से निकलकर रामनगर,जानकी नगर,अहिरौली होते हुए कोइलसवा के पवित्र नदी घाट से कलश में पवित्र जल भर कर वापस अहिरौली मार्ग से शिव मंदिर पहुंचा जहां कलश स्थापित कर पूजन अर्चना कर शिव का जलाभिषेक किया गया।शिव मंदिर के पुजारी बैजनाथ त्यागी ने बताया कि सावन में शिव का पूजन अर्चना के साथ जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस प्रशासन मौजूद रही।इस मौके पर जय, अंकित,विकास,नीतेश,राहुल,सुधीर,सतीश,मिथलेश,अरुण,श्रवण,प्रेम,नितेश,अभि,रंकीत आदि लोग मौजूद रहे।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में हुए किश्तवाड़ एनकाउंटर में मारे गए तीनों आतंकियों की पहचान पूरी…
आगरा दक्षिण में केंद्रीय बजट 2026 पर विशेष चौपाल आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आगरा में…
India vs South Africa Highlights Super 8 मुकाबले में South Africa national cricket team ने…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…
देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…
देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…