नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली के साकेत इलाके में शनिवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक 5 मंजिला इमारत अचानक भरभराकर ढह गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग, एनडीआरएफ, दिल्ली पुलिस और अन्य एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया गया।
दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के अनुसार, शाम करीब 7:44 बजे इमारत गिरने की सूचना प्राप्त हुई थी। इसके तुरंत बाद चार दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। शुरुआती जांच में पता चला है कि इमारत का एक हिस्सा निर्माणाधीन था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इमारत के गिरने के समय अंदर कई लोग मौजूद हो सकते थे। राहत दल मलबे में दबे लोगों की तलाश में जुटे हैं। अधिकारियों का कहना है कि बचाव अभियान पूरा होने के बाद ही हताहतों और नुकसान की वास्तविक जानकारी सामने आ सकेगी।
घटना के बाद राहत और बचाव कार्य को तेज करने के लिए NDRF, दिल्ली पुलिस, DDMA, MCD, CATS और सिविल डिफेंस की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं। सभी एजेंसियां संयुक्त रूप से ऑपरेशन चला रही हैं और मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास कर रही हैं।
एक स्थानीय निवासी ने बताया कि हादसा शाम करीब 6 बजे हुआ। इमारत में कई कार्यालय संचालित होते थे, लेकिन वीकेंड होने के कारण अधिकांश दफ्तर बंद थे, जिससे बड़ी जनहानि टल सकती है। उन्होंने बताया कि इमारत पूरी तरह ढह गई और आसपास की कुछ छोटी इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है।
वहीं एक चश्मदीद ने बताया कि इमारत में कुछ छात्र भी काम कर रहे थे। उन्होंने आशंका जताई कि अभी भी कई लोग मलबे में फंसे हो सकते हैं। चश्मदीद के अनुसार, अब तक तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है, जबकि उनकी एक रिश्तेदार अभी भी मलबे में फंसी हुई हैं।
हादसे के बाद इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई है। प्रशासन ने लोगों से घटनास्थल से दूर रहने और बचाव कार्य में सहयोग करने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और राहत अभियान पूरी प्राथमिकता के साथ चलाया जा रहा है।
बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…
30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…
शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…
41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…
नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…