विक्षिप्त व्यक्ति ने रेलकर्मी और आरपीएफ जवान पर किया हमला, ट्रेन के नीचे आकर आरोपी की मौत; रेलकर्मी की भी गई जान

प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रयागराज जंक्शन पर बुधवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना में मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत हो रहे एक व्यक्ति ने पहले एक रेलकर्मी पर लोहे की रॉड से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और फिर उसे बचाने आए आरपीएफ जवान पर भी जानलेवा हमला कर दिया। बाद में जब वह लोगों और पुलिस से घिर गया, तो प्लेटफॉर्म पर प्रवेश कर रही पूर्वा एक्सप्रेस ट्रेन के नीचे छलांग लगाकर उसने अपनी जान दे दी। इस दर्दनाक घटना में घायल रेलकर्मी की भी मौत हो गई।

घटना के संबंध में आरपीएफ निरीक्षक अमित कुमार मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि एक अज्ञात और मानसिक रूप से असंतुलित दिखने वाला व्यक्ति अचानक प्लेटफॉर्म पर रेलकर्मी अमित कुमार पटेल (25 वर्ष) पर लोहे की रॉड से हमला करने लगा। रेलकर्मी पर हो रहे हमले को देख आरपीएफ सिपाही माधव सिंह उसे बचाने के लिए आगे बढ़े, लेकिन हमलावर ने उन पर भी रॉड से हमला कर घायल कर दिया।

इस हमले के तुरंत बाद प्लेटफॉर्म पर अफरातफरी मच गई। यात्रियों, पुलिसकर्मियों और अन्य रेलकर्मियों ने हमलावर को घेर लिया। खुद को घिरा देखकर आरोपी ने अचानक प्लेटफॉर्म पर प्रवेश कर रही पूर्वा एक्सप्रेस ट्रेन के नीचे छलांग लगा दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घायल हालत में रेलकर्मी अमित कुमार पटेल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल आरपीएफ जवान माधव सिंह का इलाज जारी है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

आरपीएफ निरीक्षक ने बताया कि आरोपी की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि वह व्यक्ति मानसिक रूप से अस्थिर था। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं और जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।

रेलवे स्टेशन पर मौजूद लोगों में इस घटना को लेकर भय और आक्रोश का माहौल देखा गया। यात्रियों ने स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं कभी भी किसी की जान ले सकती हैं। वहीं रेलवे प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है।

यह पूरी घटना मात्र एक मिनट के भीतर घटी, लेकिन इसने दो जिंदगियों को हमेशा के लिए खत्म कर दिया और स्टेशन पर मौजूद लोगों को दहशत में डाल दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है।

Editor CP pandey

Recent Posts

अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया से बनाई दूरी

डॉक्टरों ने दी आराम की सलाह बिग बी की पोस्ट से चिंतित हुए करोड़ों फैंस,…

31 seconds ago

गोरखपुर पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि, बलिदान को किया नमन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर बुधवार को गोरखपुर पुलिस लाइन…

49 minutes ago

दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में दर्ज हुआ था मुकदमा, विवेचना के दौरान…

59 minutes ago

किसी का बेटा, किसी का पिता छिना: गोपालगंज के तीन हादसों ने उजाड़ दिए परिवार, हर आंख नम

गोपालगंज में मौत का तांडव! अलग-अलग हादसों में 11 साल के छात्र समेत तीन की…

1 hour ago