पारधी समुदाय का एक शिष्टमंडल उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को दिया ज्ञापन

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। आजादी के बाद से आज तक भी पारधी समुदाय यायावर जीवनी जी रहा है। रोजगार और शिक्षा की कमी के कारण यह समुदाय प्रगति नहीं कर रहा है। ऐसे में राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पारधी महासंघ के मुंबई व नवी मुंबई के अध्यक्ष संतोष पवार को इस समाज के पुनर्वास और मुंबई या ठाणे में उनके लिए एक आश्रम स्कूल बनाने का आश्वासन दिया है। जिसके कारण पारधी समाज द्वारा एकनाथ शिंदे की प्रशंसा की जा रही है।
बता दें कि पारधी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष पवार के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से उनके मुक्तागिरी बंगले पर मुलाकात कर विभिन्न मांगों के लिए ज्ञापन सौंपा । संतोष पवार ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि पारधी समुदाय के पास घरों की कमी के कारण उन्हें मुंबई , नवी मुंबई में फुटपाथों और पुलों के नीचे रहना पड़ रहा है, इसलिए यदि इस समुदाय का पुनर्वास किया जाता है, तो वे अपने प्रगति की दिशा की ओर अग्रसर होंगे। इस अवसर पर पारधी समाज को मूलभूत नागरिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए विशेष निधि का प्रावधान किए जाने की मांग की गई। इसके अलावा शिक्षा के लिए आर्थिक मदद की मांग की गई। साथ साथ मुंबई, नवी मुंबई थाने और घणसोली में पारधी के पुनर्वास की मांग की गई।नगर विकास एवं आवास विभाग संभालने वाले उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आश्वासन के कारण पारधी समाज में खुशी का माहौल है।

Karan Pandey

Recent Posts

फार्मर आईडी अब अनिवार्य: योजनाओं का लाभ लेने के लिए 15 अप्रैल तक कराएं रजिस्ट्रेशन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के किसानों के लिए अब फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…

53 minutes ago

संत कबीर नगर में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 11.69 लाख से अधिक वोटर दर्ज

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। Election Commission of India के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01…

60 minutes ago

देश के प्रमुख शहरों में खुलेगा लीगल एड सेंटर, ज्यूडिशियल काउंसिल की बड़ी पहल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में आम नागरिकों को न्याय तक आसान पहुंच उपलब्ध…

1 hour ago

विश्व होम्योपैथी दिवस पर गोष्ठी आयोजित, डॉ सैमुअल हैनिमैन को दी श्रद्धांजलि

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर नगर के ईचौना पश्चिमी वार्ड…

1 hour ago

बलिया में जानलेवा हमला: पूर्व चेयरमैन के बेटे पर ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बेल्थरारोड क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक सनसनीखेज घटना…

1 hour ago

मौत का तांडव: ट्रेलर-डंपर की भीषण भिड़ंत में चालक की मौत, चौराहे पर मचा हड़कंप

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। श्यामदेंउरवा थाना क्षेत्र के परतावल मुख्य चौराहे पर शुक्रवार देर रात…

1 hour ago