सांसद संगीता आजाद से मिला किसानों का प्रतिनिधि मंडल सांसद ने सदन में किसानों का पक्ष रखने का दिया आश्वासन

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा ) किसान नेता विरेंद्र यादव और राजीव यादव ने बताया कि सांसद संगीता आजाद ने आश्वासन दिया है कि आगामी लोकसभा के मानसून सत्र में खिरिया बाग और पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के किनारे के किसानों के सवाल को सदन में उठाएंगी. किसान नेताओं ने कहा कि हम अन्नदाता हैं और यह देश खेतों, खलिहानों, जवानों, किसानों का देश है. किसानों की मांग है कि उनकी जमीनों को विकास परियोजनाओं के नाम पर न छीना जाए. ग्रामसभा इस तरह की किसी भी परियोजना के लिए जमीन नहीं देगी. किसानों मजदूरों ने कहा कि आजमगढ़ के खिरिया बाग, जमुवा हरिराम मंदुरी में अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के नाम पर हवाई पट्टी विस्तारीकरण हेतु जमीन छीने जाने के विरोध में गदनपुर हिच्छनपट्टी, बलदेव मंदुरी, जिगिना करमनपुर, जमुआ हरिराम, कादीपुर हरिकेश, हसनपुर और अन्य गांव के लोग नौ महीने से अधिक समय से धरने पर बैठे हैं. वही पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किनारे आजमगढ़ के सुमाडीह, खुरचंदा, बखरिया, सुलेमापुर, अंडीका, छजोपट्टी और सुलतानपुर के कलवारीबाग, भेलारा, बरामदपुर, सजमापुर के किसान औद्योगिक पार्क के नाम पर जमीन छीने जाने के विरोध में आंदोलनरत हैं. खेती हमारी जीविका का प्रमुख साधन है. एयरपोर्ट और औद्योगिक पार्क के नाम पर हमारे पुरखों के मकान और जमीन छीनकर हमारे गांव का अस्तित्व मिटाने की कोशिश हो रही. किसानों मजदूरों के प्रतिनिधिमंडल में पूर्वांचल किसान यूनियन के महासचिव वीरेंद्र यादव, जन आंदोलन का राष्ट्रीय समन्वय के राष्ट्रीय समन्वय किसान नेता राजीव यादव, मनोज कृष्ण यादव, अधिवक्ता विनोद यादव, अवधेश यादव, राज बहादुर यादव, नंदलाल यादव, रविन्द्र यादव, प्रेमचंद्र, भारती, प्रमोद कुमार, बलराम यादव, संदीप यादव, आत्मा यादव, रामाधार यादव, राम प्रवेश यादव, नंदू यादव, डब्लू, रामचंद्र, आदर्श यादव शामिल थे.

rkpnews@desk

Recent Posts

उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति जे.जे. मुनीर ने किया आगरा संप्रेक्षण गृह का औचक निरीक्षण

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति जे.जे. मुनीर ने राजकीय…

33 minutes ago

इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल लिलकर के छात्र ने JEE Main में लहराया परचम

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल लिलकर के छात्र एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता…

34 minutes ago

मेगा क्रेडिट कैंप से आत्मनिर्भरता को बढ़ावा, 673 लाभार्थियों को ₹15.80 करोड़ ऋण स्वीकृत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकास भवन में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जनपद…

36 minutes ago

परतावल में सड़क, पानी और बिजली संकट पर उठी आवाज, डीएम से मिले काशीनाथ सिंह

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। परतावल ब्लाक क्षेत्र में सड़क, पेयजल, नाली निर्माण और बिजली आपूर्ति…

2 hours ago

UGC नियमों पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य का बड़ा बयान

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने UGC की नई गाइडलाइंस को लेकर बड़ा बयान…

2 hours ago

होली से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 32 किलो मिठाई नष्ट

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। होली पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की…

2 hours ago