Categories: Uncategorized

कसमापुर में युवक पर जानलेवा हमला, हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग तेज

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

खेजुरी थाना क्षेत्र के कसमापुर गांव में शनिवार की दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब 19 वर्षीय युवक नीतीश कुमार पुत्र प्रेमचंद राम पर आधा दर्जन हमलावरों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। घटना ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी है, वहीं पीड़ित परिजनों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।

नीतीश कुमार अपने घर पर थे, तभी दोपहर करीब ढाई बजे उनके मोबाइल पर एक संदिग्ध कॉल आया। कॉलर ने किसी बहाने से उन्हें बाहर बुलाया। जैसे ही नीतीश बुलाए गए स्थान पर पहुंचे, वहां घात लगाए बैठे छह लोगों ने उन पर अचानक हमला बोल दिया। हमलावरों ने पहले गालियां दीं, फिर लात-घूंसों और मुक्कों से उनकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। आरोप है कि मारपीट के दौरान जान से मारने की धमकी भी दी गई।

शोर सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने किसी तरह घायल नीतीश को वहां से उठाया और आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना के बाद से पीड़ित परिवार भय और गुस्से में है। परिजनों ने पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए छानबीन में जुट गई है। हमलावरों की शिनाख्त कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं।

गांव में दहशत का माहौल
इस हमले के बाद से कसमापुर गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने भी घटना की निंदा करते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्राथमिक जांच में सामने आया मोबाइल कॉल का रहस्य
पुलिस सूत्रों के अनुसार, नीतीश को जिस नंबर से फोन आया था, उसकी जांच की जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि हमलावरों ने साजिश के तहत पहले से योजना बनाकर उन्हें फंसाया। पुलिस बोले:मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पीड़ित का बयान दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नही जाएगा।

rkpnews@somnath

Recent Posts

UP Weather News: यूपी में बदलेगा मौसम, 20 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम…

2 hours ago

टैलेंट की ताकत बनाम ताकत का टैलेंट

ऊर्जा, युद्ध और प्रतिष्ठा: वैश्विक राजनीति में शक्ति का बढ़ता वर्चस्व नोबेल शांति पुरस्कार: प्रतिष्ठा…

6 hours ago

RR vs CSK Match Report: राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, चेन्नई को 8 विकेट से हराया

RR vs CSK Match Report: आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को…

7 hours ago

UP IPS Transfer: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के एसपी-एसएसपी बदले

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते…

7 hours ago

रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार; ईरान-अमेरिका तनाव का असर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। वैश्विक बाजार में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय रुपया सोमवार…

8 hours ago

पाकिस्तान में मसूद अजहर के भाई ताहिर अनवर की संदिग्ध मौत, बहावलपुर में मिला शव

नई दिल्ली/बहावलपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े ताहिर अनवर की…

8 hours ago