Categories: Uncategorized

संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में मिला ट्राली बैग में व्यक्ति शव,शिनाख्त में जुटी पुलिस

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
तरकुलवा थाना क्षेत्र अंतर्गत पकड़ी छापर पटखौली सिरसिया मार्ग पर पुलिया के समीप गेहूं के खेत एक ट्राली बैग में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला।मृतक के सिर पर धारदार हथियार के चोट का निशान था।सूचना पर पहुंची पुलिस ने बैग के चोरो ओर बैरिकेटिंग कर,घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी।उधर सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर,अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार वर्मा,सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी घटना स्थल पर पहुंच कर शव की शिनाख्त कराने एवं मामले की तहकीकात करने में जुट गए।
तरकुलवा थाना क्षेत्र के पकड़ी छापर पटखौली सिरसिया मार्ग पर पुलिया के समीप गेहूं के खेत में रविवार को कटाई कराने पहुंचे पटखौली के किसान ने बगल के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में एक ट्राली बैग देखा।उन्होंने संदेह होने पर उसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। और शंका होने के कारण बैग के चोरो ओर बैरिकेटिंग कर।मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी।उधर सूचना मिलते ही घटना स्थल अपर पुलिस अधीक्षक व सीओ सिटी मौके पर पहुंचे गए। तत्पश्चात बैग को खोला गया तो उसमें किसी अज्ञात व्यक्ति का शव मिला।व्यक्ति के सिर पर धारदार हथियार से प्रहार,शरीर पर काला टी शर्ट,लोवर पहना हुआ था।शव ट्राली बैग में रख,बैग के ऊपर से चादर लपेटा गया था।घटना की सूचना जंगल में आग की तरह फैल गई।जहां मौके पर लोगो की भारी भीड़ जुट गई।लेकिन शव का शिनाख्त नहीं हो सका।वही सूचना पर पहुंची जांच के लिए एसओजी टीम समेत डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने भी जायजा लिया।उधर कुछ ही देर में घटना स्थल पर पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर भी पहुंच कर घटना की तहकीकात करने में जुट गए।

rkpnews@somnath

Recent Posts

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए पराविधिक स्वयंसेवकों को निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…

6 hours ago

होली पर भी चला कागजी फावड़ा! मनरेगा में फर्जी हाजिरी का बड़ा खेल

जंगल बड़हरा में होली के दिन दिखाया गया मिट्टी कार्य, प्रशासनिक निगरानी पर उठे सवाल…

8 hours ago

स्किमैगो रैंकिंग 2026 में डीडीयूजीयू का प्रदर्शन बेहतर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने स्किमैगो इंस्टीट्यूशन्स रैंकिंग 2026 में उल्लेखनीय…

8 hours ago

कोचिंग के लिए निकला छात्र लापता, परिजन परेशान

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के उभांव थाना क्षेत्र से एक छात्र के लापता होने का मामला…

9 hours ago

गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, उभांव पुलिस को मिली सफलता

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के थाना उभांव पुलिस को गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित…

9 hours ago

ई-लॉटरी से होगा कृषि यंत्रों के लिए किसानों का चयन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने…

10 hours ago