25 हजार का इनामिया अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ा, कोपागंज पुलिस की बड़ी सफलता

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक इलामारन के आदेश पर वांछित एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत कोपागंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रविवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी अनिल यादव पुत्र मिठ्ठू यादव निवासी तिवारी के मिल्की, थाना बैरिया, जनपद बलिया को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी अभियान अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार एवं क्षेत्राधिकारी घोसी जितेंद्र सिंह के कुशल निर्देशन में चलाया गया। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र नाथ राय, उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह, हेड कांस्टेबल अवधेश यादव, कांस्टेबल प्रमोद कुमार यादव, हेड कांस्टेबल अभय राज यादव, कांस्टेबल सुधीर कुमार यादव तथा कांस्टेबल अभिषेक मिश्रा शामिल रहे।

पुलिस टीम ने आरोपी को इंदारा रेलवे स्टेशन रोड के पास सड़क किनारे से सुबह लगभग 10:52 बजे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के निर्देशों का पूर्ण पालन किया गया।

गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध थाना दोहरीघाट में मु.अ.सं. 111/2025 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत मामला दर्ज था। पुलिस ने विधिक कार्यवाही पूरी कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है।

पुलिस की इस सफलता से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिस टीम की सराहना की है।

Karan Pandey

Recent Posts

कमिश्नरी में ‘शान’ के नाम पर अराजक पार्किंग नियमों को ठेंगा दिखाते वाहन चाल

अपने दरवाजे पर खड़ी गाड़ी हो तो आपत्ति, सार्वजनिक परिसर में क्यों नहीं? गोरखपुर(राष्ट्र की…

14 minutes ago

जनता दर्शन में दिखी मानवीय संवेदना

डीएम ने अनाथ बहनों के भविष्य संवारने की पहल की देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी…

24 minutes ago

देवरिया: शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर देवरहवा बाबा आश्रम में विशाल भंडारा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कीर्ति चक्र विजेता शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर…

9 hours ago

करोड़ों की कथित ठगी मामले में दोषी की अपील नामंजूर, जेल और जुर्माना दोनों बरकरार

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के चर्चित चेक बाउंस और कथित धोखाधड़ी मामले में जिला…

21 hours ago

एलएलएम में दाखिले का सुनहरा मौका, बीबीएयू ने जारी की प्रवेश अधिसूचना, 22 जुलाई तक भेजें दस्तावेज़

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के सेंटर ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट लीगल…

22 hours ago

पांच दिन बाद भी कपरवार सेतु बंद राहगीरों की मुश्किलें बरकरार

कपरवार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l राप्ती नदी पर स्थित कपरवार सेतु को सुरक्षा कारणों से बंद किए…

22 hours ago