यूपी दिवस पर दिखेगा विकास, संस्कृति और निवेश का संगम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी यूपी दिवस 2026 के आयोजन को लेकर लखनऊ में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में सभी प्रमुख विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, नोएडा व ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO), नोएडा और लखनऊ के पुलिस आयुक्त (CP) तथा जिलाधिकारी (DM) मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि यूपी दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश की विरासत, सांस्कृतिक समृद्धि और विकास यात्रा को देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का सशक्त मंच बने।

ये भी पढ़ें – KGMU विवाद पर शिक्षक संघ का बड़ा बयान, कुलपति के समर्थन में एकजुटता

मुख्यमंत्री ने कहा कि 24 जनवरी को मनाया जाने वाला यूपी दिवस प्रदेश की ऐतिहासिक पहचान, निवेश संभावनाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं को एक सूत्र में पिरोने का अवसर है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध और प्रभावी आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में बताया गया कि यूपी दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी जिलों के विशिष्ट उत्पादों को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाएगा। ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ (ODOP) के तहत स्थानीय कारीगरी, हस्तशिल्प और पारंपरिक उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही राज्य सरकार की प्रमुख विकास योजनाओं के मॉडल, इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं और निवेश से जुड़े नवाचार भी आमजन के लिए प्रदर्शित किए जाएंगे।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय व्यंजनों के लिए अलग मंच तैयार किया जाएगा, जहां अवध, पूर्वांचल, बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी के पारंपरिक स्वाद एक साथ देखने को मिलेंगे। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, लोकनृत्य, लोकगीत और आधुनिक विकास की झलक के माध्यम से यूपी दिवस को यादगार बनाने की योजना है।
गौरतलब है कि वर्ष 2018 से लगातार आयोजित हो रहा यूपी दिवस, हर साल प्रदेश की बदलती तस्वीर और नई पहचान को मजबूती से सामने रख रहा है। इस बार का आयोजन भी उत्तर प्रदेश को “विरासत के साथ विकास” के मॉडल राज्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

Editor CP pandey

Recent Posts

नवरात्रि व्रत में बनाएं स्वाद और सेहत से भरपूर 2 खास व्यंजन

नवरात्रि स्पेशल: पारंपरिक फलाहार के साथ इस बार ट्राई करें विदेशी अंदाज का मीठा डेजर्ट,…

2 hours ago

खेलकर लौट रहा था 6 साल का मनजोत, पिता देखते रह गए और तेंदुआ उठाकर ले गया मासूम को

पिता और भाइयों के सामने मासूम को उठा ले गया तेंदुआ, गन्ने के खेत में…

2 hours ago

शराब की खेप पकड़ने पहुंची टीम पर फायरिंग, एक सिपाही की मौत; आखिर कौन है तस्करों का मददगार?

फोटो goo पावापुरी-सिलाव हाईवे पर कार्रवाई के दौरान वारदात, शराब लदी पिकअप लेकर फरार हुए…

2 hours ago

ऑनलाइन लिपस्टिक खरीदते समय न करें यह गलती, शेड नंबर से आसान होगी सही रंग की पहचान

फोटो Ai निर्मित देवरिया (राष्ट्र की परम्परा ब्यूटी डेस्क)। खूबसूरत दिखने की चाह में महिलाएं…

2 hours ago

छेड़छाड़ और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर, देवरिया में ‘गुड मॉर्निंग’ के साथ सुरक्षा का संदेश

फोटो विज्ञप्ति देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सुबह की सैर हो या स्कूल-कॉलेज आने-जाने का समय,…

2 hours ago

संघर्ष से वर्दी तक का सफर: बलिया उत्तर के होनहारों ने रचा सफलता का इतिहास

गांव के बेटा-बेटियों ने बढ़ाया मान: पुलिस भर्ती में छह युवाओं की सफलता से जश्न,…

3 hours ago