मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनुपम भास्कर के निधन पर कलेक्ट्रेट में शोकसभा आयोजित

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)।
जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनुपम भास्कर के आकस्मिक निधन पर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एक शोकसभा का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में आयोजित इस सभा में जिले के प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

सभा की शुरुआत दो मिनट के मौन से की गई, जिसमें उपस्थित सभी लोगों ने डॉ. भास्कर के सम्मान में खड़े होकर मौन धारण किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। जिलाधिकारी श्री तंवर ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अनुपम भास्कर एक कर्मठ, अनुशासित और संवेदनशील चिकित्साधिकारी थे। उन्होंने जिले के स्वास्थ्य तंत्र को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनका निधन न केवल स्वास्थ्य विभाग बल्कि जिले के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वैभव कुमार मिश्रा, एडीएम (न्यायिक) प्रेम कुमार राय, एसडीएम अनिल कुमार यादव, सीएमओ कार्यालय व कलेक्ट्रेट के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. भास्कर के कार्यों को याद करते हुए उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की।

शोकसभा के दौरान वातावरण गमगीन रहा और सभी की आंखों में अपने प्रिय चिकित्साधिकारी के प्रति सम्मान और भावुकता साफ झलक रही थी।

rkpnews@desk

Recent Posts

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

2 days ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

2 days ago

निर्माणाधीन हाईवे पर हादसो का सिलसिला डम्पर की चपेट में आकर एक की मौत

धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

2 days ago

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

4 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

4 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

4 days ago