दहेज में 5 लाख की मांग, पिटाई कर बाजार में छोड़ा—छह लोगों पर मुकदमा दर्ज

मऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मऊ जनपद के कोपागंज नगर पंचायत क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है। दोस्तपुरा निवासी अनामिका ने अपने पति, ससुर, सास सहित कुल छह लोगों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट, धमकी और साजिश के आरोप लगाते हुए एसपी मऊ से न्याय की गुहार लगाई। एसपी के निर्देश पर सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

शादी के बाद शुरू हुआ उत्पीड़न, 5 लाख रुपये की मांग

पीड़िता ने प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी 3 दिसंबर 2023 को पिपरीडीह निवासी प्रीतम गुप्ता से हुई थी। विवाह में उपहारस्वरूप पर्याप्त सामान देने के बावजूद कुछ महीनों बाद ससुरालीजन द्वारा कम दहेज लाने का ताना दिया जाने लगा।

आरोप है कि पति, सास-ससुर और अन्य परिजनों ने लगातार 5 लाख रुपये की मांग करते हुए उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। इतना ही नहीं, पीड़िता के सभी जेवरात छीन लिए गए और मायकेवालों को जान से मरवाने की धमकी भी दी गई।

ये भी पढ़ें – गोवा अग्निकांड में 25 की मौत: एक दशक में नाइट क्लबों में लगी आग ने छीनी सैकड़ों जिंदगियां

9 जुलाई को मारपीट कर बाजार में छोड़ा

पीड़िता के अनुसार, 9 जुलाई 2025 की सुबह 7:30 बजे पति के मामा दीनानाथ और मुरारी की मौजूदगी में उसकी जमकर पिटाई की गई। इसके बाद उसे कोपागंज बाजार में छोड़कर सभी आरोपी फरार हो गए।

इससे पहले भी 14 मई को शिकायत करने पर थाने स्तर पर समझौता करा दिया गया था, लेकिन उत्पीड़न जारी रहा।

थाने ने नहीं की कार्रवाई, एसपी से लगाई गुहार

पीड़िता का कहना है कि 19 जुलाई को उसने थाना कोपागंज में सूचना दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने 1 अगस्त को एसपी मऊ को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की मांग की।

एसपी के आदेश पर मामले में छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और जांच की जिम्मेदारी एसआई प्रियंका सिंह को सौंपी गई है।

ये भी पढ़ें – चालक की लापरवाही से ट्रक से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत; परिवार में मचा कोहराम

Karan Pandey

Recent Posts

जूते खरीदने की जिद के बाद 12 वर्षीय शिवम की संदिग्ध मौत, निर्माणाधीन मकान की छत पर दुपट्टे से लटका मिला शव

फाइल फोटो महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक ऐसी घटना…

7 hours ago

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन देवरिया स्थित शहीद…

7 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षा का भरोसा, बुजुर्गों से संवाद और बालिकाओं को किया जागरूक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनसंवाद को मजबूत बनाने के…

8 hours ago

भगदड़ की त्रासदी: आस्था, उत्सव और जनजीवन की सुरक्षा के लिए वैज्ञानिक भीड़ प्रबंधन जरूरी

लेखक: डॉ. सत्यवान सौरभ भीड़ प्रबंधन में चूक बन जाती है मौत का कारणभारत विविधताओं,…

9 hours ago

ट्रेन में रील बनाने वालों सावधान! तेज आवाज में मोबाइल चलाना पड़ सकता है भारी, रेलवे के सख्त रुख से बढ़ी चिंता

मोबाइल के स्पीकर पर गाने और वीडियो चलाने वालों के लिए चेतावनी, नियमों के उल्लंघन…

9 hours ago