मेला देखने गया 10 वर्षीय बालक रहस्यमय ढंग से लापता, बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम निजामाबाद काजी का बलुआ निवासी अरशद अली (पुत्र इरशाद अली, उम्र 10 वर्ष) बीते 2 अक्टूबर 2025 को घर से यह कहकर निकला था कि वह नवलपुर मेले को देखने जा रहा है। लेकिन देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों की चिंता बढ़ गई।

परिवार ने पहले रिश्तेदारों और आस-पड़ोस में उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद घरवालों ने आसपास की दुकानों के CCTV फुटेज खंगाले, जिसमें एक हैरान करने वाला दृश्य सामने आया — फुटेज में अरशद को एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति के साथ जाते हुए देखा गया।

परिजनों ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने बहला-फुसलाकर अरशद को अपने साथ ले गया है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए परिजनों ने तुरंत सलेमपुर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

सूचना मिलने पर सलेमपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की और गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि मोटरसाइकिल सवार की पहचान हो सके और बच्चे को सुरक्षित बरामद किया जा सके।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

21 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य, शुभ रंग, प्रेम, धन और करियर का हाल

पंचांग विशेष | बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 | दैनिक राशिफल बुधवार का दिन धार्मिक आस्था,…

4 hours ago

बिहार के सबसे ऊंचे रावण का दहन देखने उमड़ा जनसैलाब, 120 CCTV कैमरों से हुई निगरानी

पटना में 90 फीट के रावण का धू-धूकर दहन! आंखों से निकले अंगारे, मुंह से…

8 hours ago

महाअष्टमी पर एक ही परिवार में दो हत्याएं, तंत्रसाधना का शक! आरोपी गिरफ्तार, कथित तांत्रिक की भूमिका की जांच

बांकुड़ा/पश्चिम बर्धमान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की महाअष्टमी की रात…

9 hours ago

नगाड़ों की गूंज, फूलों की बारिश और रामलला का राजतिलक! गोरखपुर में योगी की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा

गोरखपुर में विजयादशमी पर दिखा गंगा-जमुनी तहजीब का अद्भुत संगम! योगी की शोभायात्रा पर बरसे…

9 hours ago