Saturday, February 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसंदिग्ध परिस्थितियों में दुपट्टे से झूलते मिला महिला का शव

संदिग्ध परिस्थितियों में दुपट्टे से झूलते मिला महिला का शव

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। बृजमनगंज थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत नैन सर टोला रमजान पुर मे दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।कमरे के अंदर संदिग्ध परिस्थिति मे दूपट्टे से महिला का शव लटक रहा था। इस संबंध में बृजमनगंज थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मृतका की पहचान साबिया खातून 30 वर्ष पत्नी मनोवर के रूप में हुई हैl जिसकी शादी वर्ष 2014 में हुई थी।पुलिस के अनुसार घटना का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है।साबिया खातून ने घर के अंदर दुपट्टे का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना पुलिस को डायल 112 के माध्यम से बीती रात 11:55 बजे मिली। तत्परता दिखाते हुए बृजमनगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के माता पिता को सूचना दी।सूचना पर मृतका के पिता अनवर अली, भाई मनोवर अली और माता कैशर जहां ग्राम इटाहियां, थाना पुरन्दरपुर घटना स्थल पर पहुंचे। पिता अनवर अली पुत्र मोल्हू की तहरीर पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही खुलेगा मृत्यु का राज। मृतका अपने पीछे तीन मासूम बच्चों को छोड़ गई है। साना 6 वर्ष, अर्शिया खातून 4 वर्ष और अहमद अली 2 वर्ष बताया जा रहा है।
मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments