Saturday, February 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसदर तहसील में फरियादियों की सुनी गई फरियाद

सदर तहसील में फरियादियों की सुनी गई फरियाद

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
तहसील समाधान दिवस तहसील सदर सभागार में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट /एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। आए हुए फरियादियों की समस्याओं को बारी-बारी से सुना गया, संबंधित अधिकारियों को समस्या के निराकरण करने का निर्देश दिया गया। शासन के निर्देशन पर महीने के पहले और तीसरे शनिवार को समाधान दिवस आयोजित कर एक छत के नीचे फरियादियों की समस्याओं का निराकरण करने का निर्देश है, जिसके अनुपालन में आए हुए फरियादियों की समस्याओं का निराकरण किया जाता है। शनिवार को तहसील सदर सभागार में अधिकतर मामले जमीनी व पारिवारिक विवाद के आए हुए थे, जिसके लिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आए हुए प्रार्थना पत्र का यू निस्तारण अगले समाधान दिवस से पूर्व हो जाना चाहिए,और किस प्रार्थना पत्र में क्या कार्रवाई किया गया है अवगत कराया जाए। जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण नहीं किया जा सकता उसमें किन कारणों से निस्तारण नहीं किया गया है वह भी अवगत कराया जाए। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट /एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी,तहसीलदार सदर ज्ञान प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार नीरू सिंह, नायब तहसीलदार जाकिर हुसैन, नायब तहसीलदार आकांक्षा पासवान, नायब तहसीलदार नोडल गौडधोइया नाला प्रद्युम्न सिंह सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments