
जिलाधिकारी ने दिए जांच के आदेश
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल अग्रवाल नेत्रालय के डॉक्टर की लापरवाही से 11 मरीजों की आंखों की रोशनी चली गई। जिससे हड़कंप मच गया है। पीड़ितों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर से न्याय की गुहार लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
मिली जानकारी के अनुसार जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के अग्रवाल नेत्रालय में कुछ दिन पहले 11 लोगों ने आंखों की रोशनी कम होने की शिकायत लेकर इलाज के लिए पहुंचे। जांच पड़ताल के बाद डॉक्टर ने मोतियाबिंद ऑपरेशन किया। लेकिन ऑपरेशन के बाद मरीजों की आंखों की रोशनी पूरी तरह चली गई।
मरीजों ने लगाया डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप
पीड़ित मरीजों का कहना है कि ऑपरेशन के बाद जब उन्होंने अपनी बिगड़ती हालत को डॉक्टर ने नजरअंदाज कर दिया और अपने हाल पर छोड़ दिया। जिससे विवश पीड़ित मरीजों ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने अस्पताल और डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की आश्वासन दिया है।
More Stories
राष्ट्र और समाज को नई दिशा दिखाता है राष्ट्रीय सेवा योजना: वशिष्ठ नारायण सिंह
आर्यन हॉस्पिटल ने किया मरीज की जान से खिलवाड़, फर्जी आपरेशन का आरोप
विधायक के होली मिलन में जुटे भाजपाई खूब उड़े रंग और गुलाल