Friday, February 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशखेत मे चर रही विपक्षी की गाय हांकने गयी महिला को मारा...

खेत मे चर रही विपक्षी की गाय हांकने गयी महिला को मारा पीटा

गोण्डा।(राष्ट्र की परम्परा)l थाना क्षेत्र परसपुर के अन्तर्गत एक गाँव की निवासिनी पीड़ित महिला की शिकायत पर एक व्यक्ति के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार परसपुर क्षेत्र के ग्राम पसका के मजरा इकनिया मांझा पोटहन पुरवा निवासिनी पीड़िता नीलम यादव पुत्री लौटन यादव ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसके खेत मे चर रही विपक्षी की गाय को वह हाँकने के लिए जा रही थी कि तभी रास्ते मे विपक्षी पीड़िता से गाली-गलौज करते हुऐ लाठी डंडे से मारने लगे। हल्ला गुहार सुनकर आसपास के लोगों ने पहुंचकर बीच बचाव कराया। जाते समय विपक्षी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर गाँव के ही केशवराम यादव पुत्र भगौती यादव के विरुद्ध मारपीट की धारा 323/504/506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़िता के तहरीर के आधार पर पसका इकनिया मांझा पोटहन पुरवा निवासी एक व्यक्ति के विरुद्ध विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जाँच उपनिरीक्षक दिनेश रॉय को सौंपी गयी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments