Friday, February 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकांग्रेसी नेता ने शासन-प्रशासन पर जन समस्याओं के अनदेखी का लगाया आरोप

कांग्रेसी नेता ने शासन-प्रशासन पर जन समस्याओं के अनदेखी का लगाया आरोप

कर्नलगंज/गोण्डा (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र में बाढ़ की समस्या को लेकर कांग्रेस नेता त्रिलोकी नाथ तिवारी ने शासन प्रशासन पर जन समस्याओं की अनदेखी करने का गंभीर आरोप लगाया है।
श्री तिवारी ने कहा कि हजारों एकड़ फसल चौपट हो गई है, पूरा क्षेत्र जलमग्न होता जा रहा है। लेकिन जनता को गांव से निकलने के लिये प्रशासन नाव की भी व्यवस्था नहीं करा सका है। जिससे चारों तरफ पानी से घिरे गांव के लोगों का निकलना मुश्किल है। बाढ़ के पानी ने अन्न दाता कहे जाने वाले किसानों को लाचार बना दिया है। यदि किसानों को फ़सल नुकसान का मुआवजा नहीं मिला तो वह भुखमरी के कगार पर पहुंच जाएंगे। उन्होंने कहा कि बंधे का धंधा करके करोड़ों रुपए का वारा न्यारा किया जा रहा है। बाढ़ पीड़ितों को सुविधा के नाम पर कुछ भी नही दिया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बाढ़ पीड़ितों को सारी सुविधाएं मुहैया कराने का सिर्फ दावा किया जा रहा है। जिसकी हकीकत तो गांवो में जाकर देखी जा सकती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments