Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमहिला ने छेड़ छाड़ का लगाया आरोप

महिला ने छेड़ छाड़ का लगाया आरोप

जैतीपुर/शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाकर थाने में प्रार्थना पत्र दिया।रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।बताया रात 9 बजे गर्मी अत्यधिक होने के कारण घर के बाहर बैठ गई।तभी गांव का ही रविंद्र शराब के नशे में आया,पकड़ कर जोर-जबरदस्ती करने लगा।शोर मचाया तो हाथापाई कर मारपीट की।आवाज सुनकर परिजन बचाने आए तो उन्हें भी पीटा। सभी घर में घुस गए तो ईंटे फेंकी।जिससे सोलर पैनल टूट गया। डायल 112 पर फोन किया।पुलिस पहुंची तो आरोपी भाग गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments