Thursday, February 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफर्जी लूट की घटना का सयुक्त टीम ने किया खुलासा दो गिरफ्तार...

फर्जी लूट की घटना का सयुक्त टीम ने किया खुलासा दो गिरफ्तार धनराशि बरामद

एटीएम में रूपये भरने वाले कर्मियों द्वारा दिखाई गई फर्जी लूट

बहराइच(राष्ट्र की परम्परा) देहात कोतवाली पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला के द्वारा अपराध व अपराधियों के रोक थाम एवं वांछित अपराधियो के गिरफ्तारी हेतु l दिशा निर्देश के क्रम में नगर अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद प्रसाद कुशवाहा व नगर क्षेत्राधिकारी राजीव कुमार सिसौदिया के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक बृजेन्द्र कुमार मिश्र के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस बल द्वारा 10 मई को एटीएम में रूपये भरने वाले कर्मियों द्वारा धनराशि का गबन कर फर्जी लूट का स्वाट टीम एसओजी व कोतवाली देहात द्वारा किया गया खुलासा l मु0अ0सं0 242/24 धारा 409/120B/411 भा.द.वि.बावत अभियुक्तगण द्वारा इण्डिया वन एटीएम में चार लाख पचास हजार रुपए 4,50,000 लोड करने हेतु एच.डी.एफ.सी.बैंक से निकालकर अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर उक्त धनराशि को अपने घर में छिपाने तथा गुमराह करने के आशय से लूट की फर्जी सूचना देने के सम्बन्ध में पंजीकृत हुआ प्रथम दृष्टया अभियुक्त अभिषेक पाठक द्वारा दी गई सूचना संदिग्ध प्रतीत हो रही थी l विवेचना के मध्य पुलिस व एसओजी टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण सम्बन्धित से पूछताछ व मार्ग में लगे हुए सीसीटीवी के फुटेज का अवलोकन किया गया पाया गया कि सूचनाकर्ता अभिषेक पाठक द्वारा तथाकथित लूट का पैसा अपने परिवार के सदस्यों के साथ षड़यंत्र कर अपने घर में छिपा लिया गया था l जो सूचनाकर्ता व परिजनों के निशादेही पर पुलिस टीम द्वारा शत-प्रतिशत बरामद किया गया l दो अभियुक्त अभिषेक पाठक पुत्र राम प्रकाश पाठक,रोहित पाठक पुत्र राम प्रकाश पाठक निवासी जिगनिया महिपालसिंह थाना रानीपुर जनपद बहराइच को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है ।गिरफ्तारी करने वाली टीम उ0नि0 अनूपमणि त्रिपाठी
एसओजी प्रभारी अनुज कुमा त्रिपाठी,हे0का0अनन्त यादव,हे0का0विजय कन्नौजिया,हे0का0रविशंकर पाण्डेय,का0आदर्श भटट,का0शिव ओम अग्निहोत्री,हे0का0गटटू पाण्डेय सर्विलांस टीम,हे0का0अरूणेश शुक्ला,हे0का0प्रदीप कुशवाहा,हे0का0राजू सिंह,का0नितिन अवस्थी,का0आनन्द उपाध्याय सर्विलांस टीम,का0 अनुराग शर्मा,का0 आशीषनाथ चौहान टीम में शामिल रहे l

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments