Thursday, February 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकोटेदार के विरूद्ध आक्रोशित ग्रामीणों का प्रदर्शन

कोटेदार के विरूद्ध आक्रोशित ग्रामीणों का प्रदर्शन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के सांथा विकास खण्ड के हकीमराई गांव मे ग्रामीणों ने कोटेदार के विरुद्ध प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि शिकायत के बाद भी आपूर्ति निरीक्षक द्वारा कोटेदार पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
दर्जनों ग्रामीणों का आरोप है कि कोटेदार द्वारा सभी लाभार्थियों का अंगूठा लगवा कर राशन नहीं दिया जाता है। जिसकी शिकायत सप्लाई इंस्पेक्टर अमित सिंह से की थी। जांच करने पहुंचे सप्लाई इंस्पेक्टर ने ग्रामीणों मे राशन वितरित कराया।
आपूर्ति निरीक्षक द्वारा कोटेदार के विरुद्ध कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करने की बात को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया है।
उनका कहना है कि विभागीय अधिकारियों की मिली भगत से कोटेदार पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments