Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपत्नी के मायके जाने पर युवक ने लगाई फांसी

पत्नी के मायके जाने पर युवक ने लगाई फांसी

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर गांव में दिन के लगभग 12:00 बजे एक युवक ने पत्नी के मायके जाने पर नाराज होकर फांसी लगा लिया।
जिसकी सूचना पाकर मईल थाना पुलिस चौकी प्रभारी भागलपुर मय पुलिस फोर्स घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर, पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया।
भागलपुर के गांव के मनोज पुत्र फरेश ने परिवारिक कलह के कारण फासी लगाकर आत्म हत्या कर लिया। मनोज की शादी बड़ौदा में हुई थी पति-पत्नी में हमेशा विवाद रहता था, बरसों बाद पत्नी आई थी और किसी कारण बस दो-चार दिनों से आपस में विवाद चल रहा था। पुलिस भी दो दिन पहले आई थी और इन दोनों को समझा बुझाकर रहने के लिए कहा। सुबह के वक्त पत्नी मायके की जिद कर जाने लगी युवक ने मना किया लेकिन पत्नी चली गई और युवक मनोज कुमार ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मनोज की पत्नी रेखा की एक पुत्री आशु है। मनोज साहनी एच पी गैस एजेंसी भागलपुर में गैस वितरण का कार्य करते थे और जीवन यापन करते थे। इस घटना के बारे में एस एच ओ मईल गोरखनाथ सरोज ने बताया कि यह परिवारिक कलह के कारण हुआ। घटना के अन्य कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments