Thursday, March 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशएसएसबी द्वारा नागरिक मानव चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

एसएसबी द्वारा नागरिक मानव चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। चेतना अभियान के तहत 59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नानपारा द्वारा ग्राम कौवाबाड़ी में मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कैलाश चन्द रमोला कमान्डेंट 59वीं वाहिनी के तत्वाधान में आयोजित किया गया। आयोजन शिविर में डॉ आकिब अजाज (जीडीएमओ) द्वारा 22 ग्रामीणों का चिकित्सीय जांच कर चिकित्सीय टीम के द्वारा निशुल्क दवाई वितरण की गई। इस अवसर पर डॉ आकिब एजाज (जीडीएमओ) के द्वारा ठंड के मौसम में फैल रही विभिन्य संक्रमण बीमारियों के बारे में ग्रामीणों को जागरूक एवं साफ सुथरा रहने के लिए प्रेरित किया गया,इस अवसर पर निरीक्षक सुग्रीव प्रसाद प्रसाद व ग्राम प्रधान सहित अन्य बल-कार्मिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments