Tuesday, February 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमाता–पिता का स्थान पृथ्वी से बड़ा और आकाश से ऊंचा होता है:...

माता–पिता का स्थान पृथ्वी से बड़ा और आकाश से ऊंचा होता है: प्रांत प्रचारक सुभाष

आए अवध में राम मंगल गाओ रे… के गान के साथ प्रबुद्ध संगोष्ठी संपन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, संत कबीर नगर के तत्वावधान मे मंगलवार को प्रबुद्ध संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो की संख्या में प्रबुद्ध जनों ने सहभाग किया।
संगोष्ठी मे मुख्य अतिथि संघ के प्रांत प्रचारक सुभाष ने कहा कि माता–पिता का स्थान पृथ्वी से बड़ा और आकाश से ऊंचा होता है। इसलिए भगवान राम अपने पिता के आदेश को मानते हुए चौदह वर्षों का वनवास सहर्ष स्वीकार कर लिया। हम सभी को अपने घरों में बच्चों को मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के महान चरित्र के बारे में बताने की आवश्यकता है। जिससे वह भी उनके जैसा बन सके।
उन्होंने कहा कि राम मंदिर के लिए अनेकों संघर्ष हुए और आज मंदिर बन गया है। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होनी है। लेकिन हमारा कार्य यही पूर्ण नहीं होता है। भगवान श्री राम अधिनायक नहीं जननायक थे और हमारा कार्य भी जन जागरण का है।

संगोष्ठी की अध्यक्षता जिला प्रचारक राजीव नयन ने किया और शुभारंभ “आए अवध में राम मंगल गाओ रे…”गीत से व समापन भगवान श्रीराम की आरती से हुआ।
इस अवसर पर विभाग शारीरिक प्रमुख शैलेश, जिले के अभियान प्रमुख नित्यानंद, राजीव नयन, रामानंद, दिग्विजय नाथ, सौरभ, अनिल, प्रवीण तथा रणधीर के साथ संघ के दायित्वधारीयों के साथ प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments