
बघौचघाट/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिले के पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश सिंह को पुनः मंडल अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर भाजपाइयों में खुशी की लहर है।सोमवार को बघौचघाट कस्बा में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पुनः मनोनीत भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश सिंह को फूल माला पहना कर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया।
वही मंडल अध्यक्ष रमेश सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने मुझे दूसरी बार मंडल अध्यक्ष की जो जिम्मेदारी मिली है,मैं उसका इमानदारी पूर्वक निर्वहन करते हुए भाजपा सरकार की नितियों व सिद्धान्तों को जन जन में पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा।
उक्त मौके पर प्रधान संघ अध्यक्ष मुरारी मोहन शाही, दयाशंकर शास्त्री,युगूल किशोर तिवारी,कुंवर राय,विवेक राय,महिवाल जायसवाल,जिपंस सुजीत प्रताप सिंह,डॉ विंध्याचल मद्धेशिया,संतोष राय,विकास राय,नीलेश्वर राय,मुकेश राय,अरविंद राय,गुड्डू बाबा,रविंद्र सिंह कुशवाहा,शंभू मिश्रा,संदीप यादव,बैजनाथ शर्मा,जयप्रकाश शर्मा,मृत्युंजय पांडेय,रमेश शाह,वशिष्ठ कुशवाहा,सुरेंद्र यादव आदि लोगों ने फूलमाला पहनाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत कर बधाइयां दी।
More Stories
श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की, नहीं माना परिसर को ‘विवादित संरचना’
भाजपा शिक्षा का अधिकार छीनना चाहती है : अखिलेश यादव
सुप्रीम कोर्ट 10 जुलाई को सुनेगा बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण के खिलाफ याचिका