
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
बरहज थाना क्षेत्र के ग्राम मोहाव निवासी डॉ. शैलेन्द्र कुमार जायसवाल ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया है कि मेरा नाम व मेरी डिग्री लिखकर कपरवार निवासी गौतम मिश्र उर्फ मल्लू दवाखाना चला रहा है,फर्जी तरीके से। जब मुझे इसकी जानकारी हुई तो मैंने गौतम मिश्रा से दवाखाने के बोर्ड से मेरा नाम और डिग्री हटाने को कहा, तो मिश्रा ने मेरे साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। डॉक्टर शैलेन्द्र जयसवाल ने आला अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर, अवैध रूप से चलाए जा रहें डिस्पेंसरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। डॉक्टर ने मुख्यमंत्री को भी शिकायती पत्र भेजकर मामले से अवगत कराया है।
