
टाउन हॉल स्थित कार्यालय पर मनाई गई इंदिरा गांधी की जयंती
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) । पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती टाउन हॉल स्थित कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रामजी गिरी के नेतृत्व में मनाई गई।सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत टाउन हॉल स्थित प्रतिमा पर कांग्रेसियों ने माल्यार्पण कर किया।इस दौरान सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विश्व की सबसे शक्तिशाली नेता इंदिरा गांधी ने भारत का मान सम्मान पूरे विश्व में बढ़ाया। देश को मजबूत परमाणु सम्पन्न देश बनाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान था। इन्होंने बैंकों का राष्ट्रीय करण कर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया। इनके कुशल नेतृत्व क्षमता के कारण इनको रणचंडी की उपाधि भी दी गई थी। देश की एकता अखंडता के लिए इन्होंने अपने सिद्धांतों से कभी भी समझौता नहीं किया। इस दौरान पुर्व जिलाध्यक्ष बिस्मिल्लाह मुन्ना लारी,दीनानाथ भारती,आनंद देव गिरि, चुन्नु,विजय शेखर मल्ल रोशन,नीलेश त्रिपाठी,समीर पांडेय दीनदयाल यादव, नागेन्द्र शुक्ल,आलोक त्रिपाठी, राजन,भीम विश्वकर्मा, सुनील तिवारी,बदरे आलम,प्रेमलाल भारती,धर्मेन्द्र कुमार पांडेय,अजय सिंह सैथवार, डॉ एस के पाठक ,सुभाष राय,विजय शंकर मिश्र,नसीम अहमद,जितेन्द्र यादव आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
More Stories
संस्कृत पढ़ने गया विनय बना खूनी!
मोहर्रम का मातमी जुलूस श्रद्धा और अकीदत के साथ संपन्न, दुलदुल घोड़ा बना आकर्षण का केंद्र
प्रेम की जीत: मुस्लिम युवती ने हिंदू युवक से की मंदिर में शादी, अपनाया नया नाम